News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को देगी केंद्रीय मदद
एग्री बुलेटिन

केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को देगी केंद्रीय मदद

आंध्र प्रदेश । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस विषय में जल्द ही नि

NP

Thamir·Correspondent·23 Feb 2025· 2 min read

केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को देगी  केंद्रीय मदद

केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को देगी केंद्रीय मदद

आंध्र प्रदेश । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस विषय में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। चौहान के अनुसार, केंद्र सरकार बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत राज्य के किसानों को मदद दे सकती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में केंद्र से अमूरोध किया था कि लाल मिर्च किसानों को एमआईएस के तहत मदद मिले, खासकर कीमतों में गिरावट के कारण। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की और इस संकट से निपटने के लिए केंद्रीय सहायता की मांग की।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में देश के पहले बायोप्लास्टिक संयंत्र का शिलान्यास, किसानों की आय और युवाओं के लिए रोजगार की संभावना

बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) विशेष रूप से खराब होने वाली कृषि वस्तुओं, जैसे टमाटर, प्याज, आलू, और अब लाल मिर्च के लिए है। यह योजना उन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लागू होती है जहां बाजार में वस्तु की कीमतों में कम से कम 10% की गिरावट होती है। एमआईएस के अंतर्गत, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे की कीमतों पर अपनी फसल बेचने से बचाने के लिए सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें -कृषि विभाग बिहार ने मक्का के फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए दिया सुझाव

केंद्र सरकार की योजना के तहत, राज्य सरकारों को उन फसलों के उत्पादन का 25% तक कवरेज और अधिकतम मूल्य अंतर का 25% तक भुगतान किया जा सकता है। चौहान ने कहा कि केंद्र लाल मिर्च के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठा रहा है, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लाल मिर्च किसानों को देगी केंद्रीय मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Andhra pradeshkheti kisaniNews PotliRed chili farmers
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs