Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्रीय बजट 2024-25: उत्पादकता में सुधार, कृषि अनुसंधान पर फोकस, कृषि को बढ़ावा देने पर जोर
एग्री बुलेटिन

केंद्रीय बजट 2024-25: उत्पादकता में सुधार, कृषि अनुसंधान पर फोकस, कृषि को बढ़ावा देने पर जोर

केंद्रीय बजट 2024-25 (Union Budget 2024-25) में कृषि और इससे संबंध‍ित क्षेत्रों के ल‍िए 1.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र कृषि के लिए डिजिटल ढा

NP

Indal· Correspondent

23 जुलाई 2024· 3 min read

agriculture newsNews Potliकेंद्रीय बजट 2024-25
केंद्रीय बजट 2024-25: उत्पादकता में सुधार, कृषि अनुसंधान पर फोकस, कृषि को बढ़ावा देने पर जोर

केंद्रीय बजट 2024-25 (Union Budget 2024-25) में कृषि और इससे संबंध‍ित क्षेत्रों के ल‍िए 1.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र कृषि के लिए डिजिटल ढांचे को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के साथ काम करेगा।

किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए अपने केंद्रीय बजट में घोषणा की है कि सरकार उत्पादकता में सुधार और जलवायु अनुकूल क‍िस्‍मों के व‍िकास पर ध्‍यान देगी। इसके ल‍िए कृषि अनुसंधान पर व्‍यापक स्‍तर पर काम होगा। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का आवंटन क‍िया है।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार कृषि के लिए डिजिटल ढांचे को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के साथ काम करेगी। उन्‍होंने कहा "अगले दो वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में शामिल किया जाएगा। इसका कार्यान्वयन वैज्ञानिक संस्थानों और इच्छुक ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा।"

किसानों द्वारा खेती के लिए 32 खेत और बागवानी फसलों की 109 नई उच्च उपज वाली और जलवायु अनुकूल किस्में जारी की जाएंगी। दलहन और तिलहन के लिए मिशन पर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उनके उत्पादन, भंडारण और विपणन को मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें- आम बजट 2024-25 से कृषि क्षेत्र में कितना खर्च करेगी सरकार?

सीतारमण ने कहा, "सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता लाने के लिए एक रणनीति बनाई जा रही है।" उन्होंने घोषणा की कि उपभोग केंद्रों के पास सब्जी उत्पादन के बड़े पैमाने पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। सरकार सब्जी आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देगी, जिसमें कनेक्शन, भंडारण और विपणन शामिल हैं।

डिजिटल सर्वे

किसानों और उनकी भूमि को कवर करने के लिए डिजिटल सर्वे क‍िया जायेगा। इस पर वित्त मंत्री ने कहा, “इस वर्ष के दौरान खरीफ के लिए 400 जिलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। छह करोड़ किसानों और उनकी भूमि का विवरण किसान और भूमि रजिस्ट्री में लाया जाएगा। पांच राज्यों में जन समर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की सुव‍िधा शुरू की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार झींगा पालन, प्रसंस्करण और निर्यात के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। सरकार ने सहकारी क्षेत्र के व्यवस्थित और सुव्यवस्थित सर्वांगीण विकास के लिए एक राष्ट्रीय सहयोग नीति की भी घोषणा की। उन्‍होंने आगे कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को तेज करना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना नीतिगत लक्ष्य होगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्रीय बजट 2024-25: उत्पादकता में सुधार, कृषि अनुसंधान पर फोकस, कृषि को बढ़ावा देने पर जोर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs