News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि विभाग बिहार ने लत्तेदार सब्जियों को रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव
एग्री बुलेटिन

कृषि विभाग बिहार ने लत्तेदार सब्जियों को रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव

लत्तेदार सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने उपाय सुझाए हैं। इस तरह लत्तेदार सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना(MIS)मे

NP

Thamir·Correspondent·18 Feb 2025· 2 min read

कृषि विभाग बिहार ने लत्तेदार सब्जियों को रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव

कृषि विभाग बिहार ने लत्तेदार सब्जियों को रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव

लत्तेदार सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने उपाय सुझाए हैं। इस तरह लत्तेदार सब्जियों में लगने वाले रोगों से बचाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना(MIS)में किया बदलाव, फसलों की खरीद सीमा 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की गई

कद्दूलाल भृंग
यह कीट नारंगी पीठ और काले उदर वाला होता है। इसके शिशु पौधों की जड़ों को खाते हैं, जबकि वयस्क कीट पत्तियों, फूलों और नए पौधों को नुकसान पहुँचाते हैं।

प्रबंधन:
पत्तियों के ऊपर सुबह में राख का छिड़काव करें और वयस्क कीटों को इकट्ठा कर जला दें।
फेनभेलरेट 0.4 प्रतिशत धूल का 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

फलमक्खी
यह भूरे रंग की मक्खी है, जिसका पिल्लू फलों के भीतरी हिस्से को खाता है।
प्रबंधन:
लाईफ टाइम ट्रैप प्रति हेक्टेयर 8-10 की संख्या में प्रयोग करें।
मिट्टी के बर्तन में गुड़, ताड़ी और कीटनाशी की दो बूंदें डालकर जगह-जगह लटका दें।

ये भी पढ़ें - सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना(MIS)में किया बदलाव, फसलों की खरीद सीमा 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की गई

पाउडरी फफूँद रोग
यह पौधों को सुखाने वाला फफूँद जनित रोग है, जिसमें पत्तियों पर बहुत छोटे सफेद धब्बे बनते हैं, जो बाद में सफेद चूर्ण का रूप ले लेते हैं।

प्रबंधन:
खेत को खरपतवार से मुक्त रखें।
सल्फर 80 घुलनशील चूर्ण का 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

डाउनी फफूँद रोग
इस रोग में पत्तियों पर पीले धब्बे नजर आते हैं, और पत्तियों के नीचे सफेद फफूँद का जाल दिखाई देता है, जो पत्तियों को सूखा कर वृद्धि को रोक देता है।

प्रबंधन:
खेत को खरपतवार और फसल अवशेष से मुक्त रखें।
मैंकोजेब 75 घुलनशील चूर्ण का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि विभाग बिहार ने लत्तेदार सब्जियों को रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
How to Prevent Papaya Diseaseskheti kisanileafy vegetables diseasesNews Potli
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs