News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार
एग्री बुलेटिन

कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को खेती-किसानी को और आसान बनाने और लागत को कम करने के लिए एक योजना शुरू की है. राज्य सरकार 'कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना' के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने की घोषण

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Jan 2025· 2 min read

कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को खेती-किसानी को और आसान बनाने और लागत को कम करने के लिए एक योजना शुरू की है. राज्य सरकार 'कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना' के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने की घोषणा की है. राज्य में जो किसान इसके लिए इच्छुक हैं, राज्य सरकार उन्हें 8 लाख रुपये तक की सहायता देगी.

मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक़ वह इस योजना के तहत हर साल 1 हजार कस्टम हायरिंग सेंटर का निर्माण करने का टारगेट रखा है. कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट भी तय कर दिया है. योजना के तहत अनुदान पाकर स्थापित कस्टम हायरिंग केंद्र के संचालक अपने केंद्र के लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं. कृषि विभाग मशीनों के रखरखाव, मरम्मत और सब्सिडी आदि में मदद करेगा. यहां पर कृषि से जुड़ी मशीनें मौजूद होंगी, जो किसान खरीद या किराए पर ले सकेंगे. यहां खरीदी जाने वाली कृषि मशीनों पर किसानों को छूट भी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें - मछली पालन के लिए सरकार दे रही 40 % सब्सिडी और 2 लाख का लोन

FPO को 18 लाख रुपये तक की की वित्तीय सहायता
राज्य कृषि विभाग के मुताबिक़ किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठनों यानी FPO को 18 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का टारगेट रखा गया है. इसके अलावा 5 करोड़ रुपये तक की क्रेडिट गारंटी सुविधा दी जा रही है. इससे किसानों को फसल प्रबंधन से लेकर खेती की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है और उनकी उपज को मार्केट तक पहुंच को आसान बनाया जा रहा है.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsagriculture schemesCustom hiring centreskheti kisanimadhya pradeshNews Potlisubsidy on agricultural equipmentsखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs