News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बनवाई अपनी  Farmer ID, किसानों से भी बनवाने की कि अपील
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बनवाई अपनी  Farmer ID, किसानों से भी बनवाने की कि अपील

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी किसान भाइयों से विनम्र आग्रह है, अपील है केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर फार्मर आईडी बनाने का अभियान चला रही है, आईडी में दी गई जानकारी गोपनीय रह

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Apr 2025· 3 min read

कृषि मंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बनवाई अपनी  Farmer ID, किसानों से भी बनवाने की कि अपील

कृषि मंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बनवाई अपनी  Farmer ID, किसानों से भी बनवाने की कि अपील

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी किसान भाइयों से विनम्र आग्रह है, अपील है केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर फार्मर आईडी बनाने का अभियान चला रही है, आईडी में दी गई जानकारी गोपनीय रहेगी और किसान के चाहने पर ही साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक देश में 5.5 करोड़ से अधिक किसानों की ID बन चुकी है, जिसमें मध्य प्रदेश के 78 लाख किसान भी शामिल हैं।शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से एक जगह सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान ID बनवाने की अपील की।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा , मध्य प्रदेश में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत अपनी किसान ID बनवाई। इस कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाना है। इस मिशन के अंतर्गत सभी किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी उनको फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी और इसमें किसानों की खेती संबंधी और सभी जानकारीयां एक ही स्थान पर होगी मतलब जमीन कौन सा रकबा है, उसके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं, उसने कौन सी फसल बोई है उसकी मिट्टी का स्वास्थ्य कैसा है, मिट्टी में कौन-कौन से तत्व हैं, सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी उसके पास खेती के अलावा पशुधन या और कोई संपत्ति है तो उसकी जानकारी भी होगी।

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री ने फसल कटाई, बुवाई और मंडियों में उपज की आवक की ली जानकारी

किसान ID के अनेक फायदे
मंत्री चौहान ने कहा कि उसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि अभी हर योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अलग-अलग जगह कागज की औपचारिकता पूरी करनी होती है, मान लीजिए फसल में नुकसान हो गया तो उसको बहुत से विवरण कार्यों में सबमिट करना पड़ता था। बैंक से लोन लेना है कई दिन लगते थे कागज बनवाने में फिर बैंक मैनेजर के पास ले जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब फार्मर आईडी में सारी जानकारी एक ही जगह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे खाते में पैसा आएगा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बैंकों से लोन लेना है 5 मिनट में फार्मर आईडी दिखाएगा सारा विवरण सामने आ जाएगा, बैंक लोन स्वीकृत कर देंगे, कौन सी फसल बोई है से लेकर सारी जानकारी रहेगी, फसल बीमा का लाभ तत्काल मिल जाएगा और सही व्यक्ति को मिलेगा।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनवायें फार्मर आईडी
उन्होंने कहा कि खेती संबंधी और अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों तक ठीक ढंग से पहुंचे इसलिए जरूरी है आप फार्मर आईडी बनवाएं, एक जगह सारा विवरण जिसे कोई इधर-उधर नहीं कर सकता, कई बार धन्ना की जमीन पन्ना के नाम हो जाती है पता ही नहीं चलता, अब ये संभव ही नहीं है और ये फार्मर आईडी में जो जानकारी है वो सब गोपनीय है किसान चाहेगा तो ही साझा की जाएगी,

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बनवाई अपनी  Farmer ID, किसानों से भी बनवाने की कि अपील

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDigital Agriculture MissionFarmer idkheti kisanimadhya pradeshNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs