News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि ऋण में छूट देगी बिहार सरकार, जानें पात्रता
एग्री बुलेटिन

कृषि ऋण में छूट देगी बिहार सरकार, जानें पात्रता

आपको एक आंकड़ा बताते हैं. परेशान करने वाला आंकड़ा है ये. पिछले साल 4 दिसम्बर को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने ये डेटा जारी किया था. इसके अनुसार साल 2022 में 11 हज़ार से ज़्यादा किसानों ने आत्महत्या की. स

NP

Indal·Correspondent·08 Jul 2024· 3 min read

कृषि ऋण में छूट देगी बिहार सरकार, जानें पात्रता

कृषि ऋण में छूट देगी बिहार सरकार, जानें पात्रता

आपको एक आंकड़ा बताते हैं. परेशान करने वाला आंकड़ा है ये. पिछले साल 4 दिसम्बर को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने ये डेटा जारी किया था. इसके अनुसार साल 2022 में 11 हज़ार से ज़्यादा किसानों ने आत्महत्या की. साल 2021 में आत्महत्या से मरने वाले किसानों की संख्या दस हज़ार से ऊपर थी. NCRB के ही आंकड़े के अनुसार देश मे हर रोज़ 154 किसान और मज़दूर हर रोज़ आत्महत्या कर रहे हैं.

लेकिन हम आपको ये आंकड़े क्यों बता रहे हैं? इसलिए क्योंकि इन आत्महत्याओं की बड़ी वजह किसानों के कर्ज से जुड़ी खबर बतानी है. ख़बर बिहार की है. बिहार सरकार ने ये फैसला लिया है कि सरकार किसानों को दिए जा रहे फार्मिंग लोन पर लगने वाले ब्याज में राहत देगी.

साल 2024-25 में दिए जाने वाले कृषि लोन पर 1 परसेंट का ब्याज अनुदान देने के लिए बिहार के कृषि मंत्रालय और नाबार्ड ने एक एमओयू साइन किया है. शुरुआती तौर पर इसके लिए बिहार सरकार ने 10 करोड़ रुपए भी सैंक्शन कर दिए हैं.

कैसे और कौन होंगे योजना के पात्र

इस योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को कॉमर्शियल, रूरल और सहकारी बैंकों से दिए जा रहे 3 लाख रुपए तक के लोन पर सब्सिडी देगी. सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और छोटे समय के लिए लिए जाने वाले कृषि उत्पादन ऋण का इस्तेमाल कर रहे किसान भी इस योजना के पात्र होंगे.

जिन किसानों ने 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद लोन लिया है वही इस योजना के पात्र होंगे. इससे पहले जिन भी किसानों ने लोन लिया है वो इसके अंतर्गत नहीं आएंगे. इसके अलावा किसानों के साथ काम कर रहीं कंपनी और पार्टनरशिप कंपनियां इस योजना के अंतर्गत नहीं आएंगी.

यह भी पढ़ें- जून में धान की बुवाई सामान्‍य से 94 फीसदी कम, दाल, तिलहन और कपास का भी रकबा घटा

सरकार का उद्देश्य

बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों पर पड़ रहे अतिरिक्त बोझ को कम करना है. सरकार लोन के जरिये फसल उगा रहे किसानों को हतोत्साहित नहीं देखना चाहती और यह योजना उन्हीं किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए है.

आपको बता दें कि बिहार और केंद्र सरकार पहले ही किसानों को लोन देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की योजना चला रही है. इसके तहत किसानो को बैंको द्वारा सस्ते ब्याज मे लोन उपलब्ध कराया जाता है. पहले इस योजना को भारत सरकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नाबार्ड ने मिलकर 1998 मे शुरू किया था. बाद में बिहार सरकार ने भी इस योजना को आगे बढाया.
बिहार में किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022-23 के तहत किसानो को मात्र 4% ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का लोन दिया गया था और अब सरकार की इस सब्सिडी योजना के बाद उन्हें यह लोन 3 परसेंट में मिला करेगा.

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि ऋण में छूट देगी बिहार सरकार, जानें पात्रता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniखेती किसानी
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs