News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कीवी की खेती की 'मास्टर क्लास'
एग्री बुलेटिन

कीवी की खेती की 'मास्टर क्लास'

क्या आपको पता है कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इसम

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Mar 2025· 2 min read

कीवी की खेती की 'मास्टर क्लास'

कीवी की खेती की 'मास्टर क्लास'

क्या आपको पता है कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये तो बात है इसके खाने के फ़ायदे की लेकिन बाज़ार में माँग बने रहने के कारण इसकी खेती में भी काफ़ी फ़ायदा है। तो आज हम इसकी खेती के बारे में जानेंगे।

कीवी एक एग्ज़ॉटिक फल है, जिसकी मांग भारत और विदेशों में तेजी से बढ़ रही है। ये फल ठंडे इलाकों में उगाया जाता है, जहां गर्मियों में भी तापमान 30°C से ऊपर नहीं जाता हो। बढ़ती डिमांड और अच्छे मुनाफे के चलते कीवी की खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है। न्यूज़ पोटली मास्टर क्लास में Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences & Technology (SKUAST) के प्रोफेसर Dr. Amarjeet Singh ने कीवी की खेती पर विस्तार से बात की है।

ये भी पढ़ें - रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

कीवी एक 'सुपर फूड'
भरपूर मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स होने की वजह से कीवी को सुपर फूड भी कहा जाता है। इसका एक फल कम से कम 30 और अधिकतम 100 के पर चला जाता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में करीब 5 हजार हेक्टेयर में कीवी की खेती होती है और 15-16 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन होता है। इसकी खेती अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर में भी हजारों किसान कीवी से लाखों रुपए कमा रहे हैं।

इस वीडियो में आप जानेंगे
✅ कीवी की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी कौन सा है?
✅ कीवी की सही क़िस्में कौन सी हैं और सही किस्मों का चुनाव कैसे करें?
✅ रोपाई और फसल प्रबंधन कैसे करना है?
✅ उर्वरक, सिंचाई और रोग नियंत्रण के बारे
✅ मार्केटिंग और मुनाफा बढ़ाने का तरीक़ा क्या है?

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— कीवी की खेती की 'मास्टर क्लास'

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsjammu kashmirkheti kisanikiwi farmingNews Potlisuper foodखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs