Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान
एग्री बुलेटिन

किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 आयोजित हुआ। दो दिन चले इस सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। इसमें नकली

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 आयोजित हुआ। दो दिन चले इस सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। इसमें नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की बिक्री रोकने पर सख्त कार्रवाई, किसान कॉल सेंटर को मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने और 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दो दिन का राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 आयोजित हुआ। इसमें देशभर के राज्यों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और रबी फसलों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

किसान कॉल सेंटर को और प्रभावी बनाया जाएगा
सम्मेलन के समापन पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नकली और घटिया खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसान कॉल सेंटर को और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि किसानों की शिकायतों का सही समाधान हो सके और उन्हें पूरा न्याय मिल सके।

3 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुँचाने की जरूरत है। इसके अलावा खेती को आगे बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्यों के कृषि प्रसार तंत्र को मज़बूत करने पर भी जोर दिया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे “लैब टू लैंड” की सोच को साकार किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

रबी सीजन में अच्छे नतीजे जरूर मिलेंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस सम्मेलन में दो दिन तक गहराई से विचार-विमर्श हुआ है और इससे रबी सीजन में अच्छे नतीजे जरूर मिलेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया और सभी से स्वदेशी अपनाने तथा GST सुधारों का लाभ गाँव-गाँव तक पहुँचाने की अपील की।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी समेत देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान कॉल सेंटर होगा और प्रभावी, शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs