News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

कृषि उत्तर प्रदेश की मुख्य आधार रही है। इसीलिए राज्य सरकार समय समय पर किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएँ लाती रहती है, जिससे किसानों को मदद मिल सके और प्रदेश का उत्पादन भी बढ़े। इसी क्रम में प्रदेश सरक

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Mar 2025· 2 min read

किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

कृषि उत्तर प्रदेश की मुख्य आधार रही है। इसीलिए राज्य सरकार समय समय पर किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएँ लाती रहती है, जिससे किसानों को मदद मिल सके और प्रदेश का उत्पादन भी बढ़े। इसी क्रम में प्रदेश सरकार किसानों को जायद फसलों की बुवाई के लिए सब्सिडी पर प्रमाणित बीज दे रही है। रजिस्टर्ड किसान बीज भंडार केंद्रों से मूंग, उड़द, मूंगफली और हाइब्रिड मक्‍का की विभ‍िन्‍न किस्‍मों के प्रमाणि‍त बीज कम कीमत पर खरीद सकेंगे।

भारत में पूरे साल किसी न किसी फ़सल की खेती होती रहती है। फिलहाल रबी फसल की कटाई और ज़ायद फसल की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जायद की फसलों की बुवाई के लिए सब्सिडी पर प्रमाणित बीजों की बिक्री शुरू कर दी है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के विकास खंड स्थित राजकीय बीज भंडारों पर बिक्री दर और अनुदान की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम

किस पर कितनी सब्सिडी
कृषि विभाग के मुताबिक़ किसान दलहन फसल उड़द (सभी किस्‍मों) के बीज के लिए प्रति क्विंटल 7520 रुपये में खरीद सकेंगे। इसकी वास्‍तविक कीमत 14520 रुपये है, जिसपर केंद्र और यूपी सरकार मिलकर कुल 7000 रुपये की सब्सिडी दे रही है।

ऐसे ही मूंग (सभी किस्‍मों) के बीज के लिए किसानों को 6501 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से कीमत देनी होगी। मूंग के बीज की वास्‍तविक कीमत 13001 रुपये प्रत‍ि क्विंटल है,‍ जि‍स पर केंद्र और राज्‍य की ओर से 6500 रुपये की सब्‍सि‍डी दी जा रही है।

वहीं मूंगफली की सभी किस्‍मों के बीज की कीमत 4740 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है। इसकी वास्‍तविक कीमत 9479 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसपर 4730 रुपये सब्सिडी दी गई है।

इसके अलावा जायद सीजन में बोई जाने वाली हाइब्रिड मक्‍का के बीज भी किसानों को सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं. लेकिन विभ‍िन्‍न हाइब्रिड किस्‍मों के लिए कीमतें और सब्सिडी अलग-अलग तय की गई हैं।

रजिस्‍टर्ड किसान ही खरीद सकेंगे बीज
इन बीजों को यूपी कृषि‍ विभाग के पोर्टल पर रजिस्‍टर्ड किसान ही खरीद सकेंगे। कृषि‍ विभाग ने ये सभी रेट फुटकर बिक्री के लिए तय की है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानीज़ायद फसलसब्सिडी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs