News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?
एग्री बुलेटिन

किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?

पंजाब पुलिस ने 13 महीने से अधिक समय से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हटा दिया है। किसानों ने एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू किया था। अब तक सरकार और किसान नेताओं के बीच क

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Mar 2025· 3 min read

किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?

किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?

पंजाब पुलिस ने 13 महीने से अधिक समय से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हटा दिया है। किसानों ने एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू किया था। अब तक सरकार और किसान नेताओं के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। बीते दिन 19 मार्च को भी बैठक थी, जो बेनतीजा रही। जिसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को दी और कहा कि किसानों के साथ अच्छे माहौल में बैठक हुई गई। अब 4 मई को अगली बैठक करेंगे।

लेकिन बैठक ख़त्म होने के तुरंत बाद ही पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करते ही जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित कई एसकेएम और केएमएम नेताओं हिरासत में ले लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी रणनीति पंजाब पुलिस ने पहले से ही तैयार कर ली गई थी। इस कार्रवाई की जिम्मेदारी मोहाली पुलिस को सौंपी गई थी, जो सुबह से ही इस योजना पर काम कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को लगभग शाम साढ़े पांच बजे मोहाली में किसानों की धरपकड़ शुरू की।

ये भी पढ़ें - सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही, अगली बैठक 4 मई को तय

इस दिन शुरू हुआ था आंदोलन
13 फरवरी 2024: किसान इस दिन से ही शंभु और ख़नौरी बॉर्डर पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान कर्ज माफी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, किसानों के खिलाफ पुलिस मामलों को वापस लेने, उत्तर प्रदेश में 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

कब क्या हुआ?
21 फरवरी 2024: किसानों ने दिल्ली जाने की कोशिश की। टकराव में बठिंडा के किसान शुभकरण की मौत हुई।

17 अप्रैल 2024: गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान रेलवे ट्रैक जाम कर बैठ गए।20 मईः किसानों ने रेलवे लाइन से हटने का फैसला लिया, लेकिन बॉर्डरों पर मोर्चा चलता रहा।

10 जुलाई 2024: हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर एव सप्ताह में खोलने के आदेश दिए।

16 जुलाई 2024: किसानों ने चंडीगढ़ में मीटिंग की। कहा, बॉर्डर खुला तो वह फिर से दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

25 अगस्त2024: शंभू बॉर्डर खोलने पर किसानों और पंजाब हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की बैठक विफल।

18 नवंबर 2024: किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का एलान किया।

26 नवंबर 2024: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया, आमरण अनशन शुरू।

6 दिसंबर 2024: शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा।

8 दिसंबर 2024: फिर दिल्ली कूच की कोशिश की। हरियाणा पुलिस ने एंट्री नहीं दी। किसान लौटे।

14 दिसंबर 2024: किसानों ने चौथी बार दिल्ली मार्च की कोशिश की। हरियाणा पुलिस के रोकने पर मार्च टाल दिया गया।

30 दिसंबर 2024: आंदोलन के समर्थन में किसानों ने पंजाब बंद किया।

12 फरवरी 2025: एक वर्ष पूरे होने पर खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने की महापंचायत।

14 फरवरी 2025: केंद्र के साथ किसान नेताओं की बैठक।

22 फरवरी 2025: किसानों नेताओं की केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा रही।

19 मार्च 2025: किसानों नेताओं की केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा रही।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmers protestkheti kisanikisan andolanMSPNews Potlipunjab farmerShambhu Border    Delhi Marchखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs