News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसान अपनी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बेच सकेंगे बिजली, राजस्थान सरकार देगी सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

किसान अपनी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बेच सकेंगे बिजली, राजस्थान सरकार देगी सब्सिडी

राजस्थान के जिन किसानों की जमीन किसी बिजली सबस्टेशन के नजदीक है, वे अपनी जमीन में सोलर पावर प्लांट लगाकर बिजली पैदा कर सकते हैं और उसे बेचकर कमाई भी कर सकते हैं. सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार की

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Apr 2025· 3 min read

किसान अपनी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बेच सकेंगे बिजली, राजस्थान सरकार देगी सब्सिडी

किसान अपनी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बेच सकेंगे बिजली, राजस्थान सरकार देगी सब्सिडी

राजस्थान के जिन किसानों की जमीन किसी बिजली सबस्टेशन के नजदीक है, वे अपनी जमीन में सोलर पावर प्लांट लगाकर बिजली पैदा कर सकते हैं और उसे बेचकर कमाई भी कर सकते हैं. सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी. इस टेंडर में किसानों के अलावा, किसानों का समूह, कोऑपरेटिव भी हिस्सा ले सकते हैं.

राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों के लिए अच्छी स्कीम लाई है। जिन किसानों के पास जमीन है लेकिन खेती लायक नहीं है मतलब वो जमीन उपजाऊँ नहीं है और जमीन किसी बिजली सबस्टेशन के नजदीक है तो किसान वहाँ खुद का सोलर पावर प्लांट लगाकर कमाई कर सकते हैं. यह नई स्कीम पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत शुरू की गई है. इसके लिए राजस्थान सरकार ने टेंडर भी जारी किया है. इसमें सरकार ने उन किसानों से आवेदन मांगा है जो ग्रिड से जुड़ा सोलर पावर प्लांट लगाकर बिजली पैदा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

राजस्थान सरकार पीएम-कुसुम योजना के तहत आवेदन मांग रही है. यह केंद्र की योजना है जिसमें सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी योजना के तहत किसानों के खेत में सौर प्लेट आधारित पंपसेट भी लगाए जा रहे हैं. जिन किसानों के पास पहले से पंप हैं, उन पंपों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना का मकसद बिजली की खपत को कम करना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है ताकि सरकार का खर्च बचे और प्रदूषण से निजात मिले.

3.04 रुपये प्रति kwh टैरिफ तय
किसान द्वारा पैदा की गई बिजली के टैरिफ की बात करें तो इसे 3.04 रुपये प्रति kwh निर्धारित किया गया है जो कि 25 साल तक फिक्स रहेगा. यानी किसान इस रेट पर अपनी बिजली बेच सकते हैं. इसमें आवेदन के लिए कुछ फीस भी रखी गई है. इसमें 2950 रुपये का आरआईएसएल फी है जबकि 5,000 रुपये प्रति मेगावाट का आवेदन शुल्क है. इसके अलावा 1 लाख रुपये प्रति मेगावाट की दर से ईएमडी भी चुकानी होगी. प्रति मेगावाट का पावर प्लांट लगाने के लिए 1.5 से 2 हेक्टेयर तक जमीन चाहिए होगी. इसके लिए लीज रेंट 80,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर हो सकती है. इसमें हर दो साल पर 5 परसेंट की वृद्धि होगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान अपनी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बेच सकेंगे बिजली, राजस्थान सरकार देगी सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsElectricitykheti kisaniNews Potlirajasthanschemesolar energySolar Power Plantखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs