News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों से अपील, 30 नवंबर से पहले ले लें गेहूं का बीज
एग्री बुलेटिन

किसानों से अपील, 30 नवंबर से पहले ले लें गेहूं का बीज

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन में गेहूं की समय पर बुवाई के लिए बीज वितरण पर विशेष जोर दिया है। अब तक लगभग 7.5 लाख क्विंटल बीज किसानों को दिया जा चुका है और किसानों से 30 नवंबर से पहले बीज लेने की अपी

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Nov 2025· 4 min read

किसानों से अपील,  30 नवंबर से पहले ले लें गेहूं का बीज

किसानों से अपील, 30 नवंबर से पहले ले लें गेहूं का बीज

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन में गेहूं की समय पर बुवाई के लिए बीज वितरण पर विशेष जोर दिया है। अब तक लगभग 7.5 लाख क्विंटल बीज किसानों को दिया जा चुका है और किसानों से 30 नवंबर से पहले बीज लेने की अपील की गई है ताकि उन्हें सब्सिडी का पूरा लाभ मिल सके। बैठक में खेती को वैज्ञानिक बनाने, भू-इंजीनियरिंग आधारित मॉडल अपनाने, किसानों को कार्बन क्रेडिट का लाभ दिलाने और छोटे किसानों के लिए सस्ते कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस रबी सीजन में गेहूं की खेती को आसान और समय पर करवाने के लिए बीज वितरण पर खास ध्यान दिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राज्य में गेहूं के लिए कुल 9,74,730 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं, जिनमें से 7,58,603 क्विंटल बीज किसानों को दे दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि 30 नवंबर से पहले निर्धारित केंद्रों से बीज ले लें, ताकि उन्हें सब्सिडी का पूरा फायदा मिल सके। मंत्री ने कहा कि समय पर और लाइन में बुवाई करने से पैदावार बढ़ती है और खर्च भी कम आता है। यह जानकारी कृषि भवन, लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में दी गई।

किसानों को मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण बीज
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बीज वितरण में देरी न हो और किसानों को अच्छे गुणवत्ता वाले बीज मिलें। मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि खेती वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़े और किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

नई कृषि तकनीक पर भी चर्चा
बैठक में IIT रुड़की के विशेषज्ञों के साथ मिट्टी और पानी के बेहतर इस्तेमाल के लिए भू-इंजीनियरिंग आधारित कृषि मॉडल पर भी चर्चा हुई। मंत्री शाही ने कहा कि इस तकनीक से खेती और उत्पादन दोनों बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि इस तकनीक पर पहले हुए प्रयोगों का पूरा विवरण 15 दिनों में प्रस्तुत किया जाए, ताकि इसे किसानों के लिए और असरदार बनाया जा सके।

किसानों को मिलेगा कार्बन क्रेडिट का फायदा
बैठक में ALM कार्बन परियोजना पर भी बात हुई, जिसका उद्देश्य किसानों को कार्बन क्रेडिट के जरिए अतिरिक्त आय दिलाना है। शुरुआत में इसे एक मंडल में ट्रायल के रूप में शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे किसानों की कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार की बड़ी पहल, बीज उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगा 30% ज्यादा फायदा

छोटे किसानों के लिए सस्ते कृषि यंत्र
सरकार ने कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के साथ भी बैठक की। कृषि मंत्री ने कहा कि यूपी में अधिकतर किसान छोटे और सीमांत हैं, इसलिए सरकार ऐसे यंत्रों पर ध्यान दे रही है जो छोटे, सस्ते और किसानों की जरूरत के अनुसार हों।

नई हेल्पलाइन और शिकायत सेल शुरू
सरकार ने घोषणा की है कि किसानों की सुविधा के लिए एक नई कृषि यंत्रीकरण हेल्पलाइन और शिकायत निस्तारण सेल शुरू की जाएगी। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार रोका जा सके। मंत्री ने बताया कि यूपी अब लेजर कट सिस्टम में शामिल हो चुका है, जिससे यंत्रीकरण योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

स्थानीय और बाहरी कंपनियों को बढ़ावा
सरकार ने यह भी कहा कि यूपी को कृषि यंत्र निर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के लिए स्थानीय कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा और बाहरी राज्यों की कंपनियों को भी यहां फैक्ट्रियां लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।यह योजना और फैसले किसानों की सुविधा, खेती में तकनीक के उपयोग और कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों से अपील, 30 नवंबर से पहले ले लें गेहूं का बीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs