News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को सही समय पर बुवाई कराने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि लेट बुवाई से गेहूं का उत्पादन घ

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Nov 2025· 2 min read

किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को सही समय पर बुवाई कराने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि लेट बुवाई से गेहूं का उत्पादन घटता है, इसलिए समय पर बुवाई बेहद जरूरी है। सरकार किसानों से 30 नवंबर 2025 से पहले बीज लेने की अपील कर रही है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अगर गेहूं, चना, मसूर, मटर और सरसों जैसी फसलों की समय पर बुवाई की जाए तो किसानों को ज्यादा उपज और बेहतर कमाई होती है। इसी वजह से सरकार किसानों को अच्छे गुणवत्ता वाले बीज अनुदान (सब्सिडी) पर उपलब्ध करा रही है, ताकि किसी किसान को बीज की कमी न हो।

लेट बुवाई से नुकसान
मंत्री ने बताया कि गेहूं की देर से बुवाई करने पर हर दिन उत्पादन थोड़ा-थोड़ा कम होने लगता है। लेकिन अगर बुवाई समय पर हो जाए तो फसल ज्यादा मजबूत होती है और किसानों को पूरा फायदा मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के हर जिले में प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें।

कब तक मिलेंगे सस्ते बीज?
सरकार ने किसानों से कहा है कि वे 30 नवंबर 2025 से पहले अपने नजदीकी बीज केंद्र से सब्सिडी पर बीज ले लें और बुवाई पूरी कर लें। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा बल्कि प्रदेश की कुल खाद्यान्न पैदावार भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें - बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

रबी सीजन के लिए बड़े इंतजाम
यूपी सरकार ने इस रबी सीजन में 11.12 लाख क्विंटल अनुदानित बीज बांटने का लक्ष्य तय किया है। इसमें गेहूं, जौ, चना, मसूर, मटर, सरसों, राई, तोरिया और अलसी जैसी फसलें शामिल हैं। अब तक 81% बीज उपलब्ध कराए जा चुके हैं और 69% बीज किसानों को दिया जा चुका है।
इस पूरी व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कृषि मंत्री की बैठक में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliRabi cropsSurya pratap shahiuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs