News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को मिलेगा सही दाम, बिहार की मंडियां बनेंगी सुपर बाजार
एग्री बुलेटिन

किसानों को मिलेगा सही दाम, बिहार की मंडियां बनेंगी सुपर बाजार

बिहार सरकार किसानों को फसल का सही दाम दिलाने के लिए कृषि रोड मैप 2023-28 के तहत मंडियों को आधुनिक बना रही है। राज्य की 53 में से 22 मंडियों को ‘सुपर बाजार’ की तरह विकसित किया जा रहा है, ताकि किसान सीध

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Jan 2026· 2 min read

किसानों को मिलेगा सही दाम, बिहार की मंडियां बनेंगी सुपर बाजार

किसानों को मिलेगा सही दाम, बिहार की मंडियां बनेंगी सुपर बाजार

बिहार सरकार किसानों को फसल का सही दाम दिलाने के लिए कृषि रोड मैप 2023-28 के तहत मंडियों को आधुनिक बना रही है। राज्य की 53 में से 22 मंडियों को ‘सुपर बाजार’ की तरह विकसित किया जा रहा है, ताकि किसान सीधे बाजार से जुड़ सकें और बिचौलियों की भूमिका घटे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेती की व्यवस्था मजबूत होगी।

पटना।राज्य सरकार चाहती है कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले। इसी वजह से सरकार खेती से जुड़ी मंडी व्यवस्था को बेहतर बना रही है। कृषि रोड मैप 2023-28 के तहत राज्य की कृषि मंडियों को नया और आधुनिक रूप दिया जा रहा है, ताकि किसानों को ज्यादा सुविधाएं मिलें और बिचौलियों की दखल कम हो।

कृषि मंडियां बनेंगी सुपर बाजार
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि बिहार में कुल 53 कृषि मंडियां हैं। इनमें से 22 मंडियों को चरणबद्ध तरीके से सुधारा और विकसित किया जा रहा है। इन मंडियों को किसानों के लिए सुपर बाजार की तरह बनाया जा रहा है, जहां फसल बेचने से लेकर भंडारण और दूसरी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

मंत्री ने क्या बताया?
मंत्री ने कहा कि दाउदनगर, वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और मोहनिया की मंडियों में काम पूरा हो चुका है। बाकी मंडियों में निर्माण और सुधार का काम तेजी से चल रहा है। इन मंडियों में अब पक्के शेड, सड़कें, बिजली, पीने का पानी, साफ-सफाई और दफ्तर जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - Economic Survey 2025-26: खाद नीति में बदलाव की जरूरत, यूरिया के अंधाधुंध इस्तेमाल पर ब्रेक

योजना का उद्देश्य
इस योजना का मकसद साफ है—किसानों को उनकी उपज का सही और फायदेमंद दाम दिलाना। सरकार भंडारण, पैकेजिंग और प्रसंस्करण की सुविधाएं भी दे रही है, ताकि किसान अपनी फसल सीधे बाजार में बेच सकें और बिचौलियों पर निर्भर न रहें। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

ई-नाम से जुड़ गईं हैं कृषि मंडियां
राज्य की 20 कृषि मंडियों को ई-नाम से जोड़ दिया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन अपनी फसल बेच पा रहे हैं और उन्हें देशभर के खरीदारों से जुड़ने का मौका मिल रहा है। इससे सौदे पारदर्शी हो रहे हैं और अच्छे दाम मिलने की संभावना भी बढ़ी है।कृषि मंत्री ने कहा कि मंडियों के सुधरने से बिहार की खेती को नई ताकत मिलेगी। किसान ज्यादा आत्मनिर्भर बनेंगे और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को मिलेगा सही दाम, बिहार की मंडियां बनेंगी सुपर बाजार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Minister Ram Kripal Yadavagriculture newsbiharbihar agriculture newskheti kisaniNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs