Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

किसानों को खाद नहीं मिली तो जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश से किसानों को खाद न मिलने और खाद की कालाबाजारी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। लेकिन अब राज्य सरकार इसे लेकर सख्त हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 जुलाई 2025· 2 min read

किसानों को खाद नहीं मिली तो जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार

किसानों को खाद नहीं मिली तो जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश से किसानों को खाद न मिलने और खाद की कालाबाजारी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। लेकिन अब राज्य सरकार इसे लेकर सख्त हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि किसानों को सही मात्रा में सभी प्रकार की रासायनिक खादें मिलने में कोई कठिनाई न आए इस बात का अधिकारी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद किस मूल्य पर उपलब्ध है, उसकी पूरी जानकारी प्रचार व संवाद के माध्यमों से देनी होगी। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित जांच करने, गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने से लेकर एफआईआर तक की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित खाद वितरण की समीक्षा के साथ यदि किसी क्षेत्र में खाद की कमी की सूचना मिलती है, तो तत्काल वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था भी करनी होगी।

पिछले साल की खपत से काफी ज्यादा है स्टाक

खाद 31 जुलाई 24 में खपत उपलब्ध स्टाक
यूरिया 18.98 लाख एमटी 28.56 लाख एमटी

डीएपी 4.38 लाख एमटी 5.83 लाख एमटी

एनपीके 1.53 लाख एमटी 4.26 लाख एमटी

ये भी पढ़ें - ठंडी, गर्मी, बरसात हर मौसम में अपने पशुओं को खिलाएं साइलेज, जानें बनाने का तरीका

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारियों के निर्देश दिए गए हैं कि खाद की आपूर्ति श्रृंखला की सघन मॉनीटरिंग सुनिश्चित करके कालाबाजारी या जमाखोरी की किसी भी कोशिश पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें। खाद की प्रदेश के भीतर कालाबाजारी अथवा पड़ोसी राज्यों में तस्करी के प्रयासों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min