News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर होंगे सस्ते
एग्री बुलेटिन

किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि अब कृषि मशीनरी पर जीएसटी घटकर 5% हो गया है। इससे ट्रैक्टर और उपकरण काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे किसानों को ₹41,000 से लेकर ₹1.87 लाख तक की बचत होगी

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Sep 2025· 3 min read

किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि अब कृषि मशीनरी पर जीएसटी घटकर 5% हो गया है। इससे ट्रैक्टर और उपकरण काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे किसानों को ₹41,000 से लेकर ₹1.87 लाख तक की बचत होगी। मंत्री ने कहा कि इसका लाभ सीधे किसानों तक पहुँचना चाहिए और बिचौलियों को हटाना जरूरी है। आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले "विकसित कृषि संकल्प अभियान" में किसानों को इन सुधारों की जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में ट्रैक्टर और मशीनरी बनाने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि सरकार ने कृषि मशीनरी पर जीएसटी घटाकर 12% और 18% से केवल 5% कर दिया है। यह नया नियम 22 सितंबर से लागू होगा। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा क्योंकि अब ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे।

कितने सस्ते हुए ट्रैक्टर और उपकरण?
मंत्री चौहान ने बताया कि जीएसटी घटने के बाद कीमतों में बड़ी कमी आई है। कुछ प्रमुख उदाहरण इस प्रकार हैं।

35 एचपी ट्रैक्टर – ₹41,000 सस्ता

45 एचपी ट्रैक्टर – ₹45,000 सस्ता

50 एचपी ट्रैक्टर – ₹53,000 सस्ता

75 एचपी ट्रैक्टर – ₹63,000 सस्ता

धान रोपने वाली मशीन (4 पंक्ति) – ₹15,400 सस्ती

थ्रेशर (4 टन/घंटा क्षमता) – ₹14,000 सस्ता

पावर टिलर (13 एचपी) – ₹11,875 सस्ता

हार्वेस्टर कंबाइन (14 फीट) – ₹1,87,500 सस्ता

स्ट्रॉ रीपर (5 फीट) – ₹21,875 सस्ता

सुपर सीडर (8 फीट) – ₹16,875 सस्ता

रोटावेटर (6 फीट) – ₹7,812 सस्ता

बेलर स्क्वायर (6 फीट) – ₹93,750 सस्ता

मल्चर (8 फीट) – ₹11,562 सस्ता

स्प्रेयर (400 लीटर क्षमता) – ₹9,375 सस्ता

किसानों तक सीधे पहुंचेगा फायदा
चौहान ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी का सीधा फायदा किसानों तक पहुंचे, इसके लिए बिचौलियों की भूमिका कम करनी होगी। उन्होंने मशीनरी बनाने वाले संगठनों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसान उपकरण सस्ती कीमत पर ही खरीदें।उन्होंने यह भी कहा कि जो कस्टम हायरिंग सेंटर (किराये पर मशीनें देने वाले केंद्र) हैं, उन्हें भी किराया कम करना चाहिए ताकि किसान कम दाम पर मशीनें इस्तेमाल कर सकें।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र: संयुक्त किसान मोर्चा की 17 मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

किसानों को जागरूक करने की योजना
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आने वाले 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के दौरान किसानों को जीएसटी सुधारों और सस्ती मशीनरी की जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए और भी योजनाएँ लाई जाएंगी और भविष्य की नीतियों में निर्माता संघों के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

संगठनों का स्वागत
बैठक में शामिल सभी संगठन जैसे ट्रैक्टर निर्माता संघ (TMA), कृषि मशीनरी निर्माता संघ (AMMA), कंबाइन निर्माता संघ (AICMA) और पावर टिलर एसोसिएशन (PTAI) ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि किसानों को पूरा फायदा पहुँचाने के लिए वे ईमानदारी से काम करेंगे। बैठक के बाद कृषि मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया और किसानों की समृद्धि के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFARM MACHINERYGSTGST reformkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhantractorखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs