News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा
एग्री बुलेटिन

किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा

बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि गन्ना किसानों को उनके प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में 10 रुपये अतिर

NP

Thamir·Correspondent·12 Feb 2025· 2 min read

किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा

किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा

बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि गन्ना किसानों को उनके प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। ये अतिरिक्त राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

ये भी पढ़ें - World Pulses Day: क्या “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” से कम होगा दालों का आयात?

यह निर्णय राज्य सरकार ने पहले से तय बजट में शामिल किया था, और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले किसानों के खाते में राशि जमा करने की तैयारी शुरू कर दी है।

किसानों को इस अतिरिक्त राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़, जैसे- बैंक खाता जानकारी और आधार नंबर, संबंधित चीनी मिलों में जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें - आम के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव

वहीं, गन्ना आयुक्त अमित कुमार झा ने किसानों की शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया है। किसानों ने शिकायत की थी कि कई चीनी मिलों में गन्ने की तौल में घटतौली हो रही है और उनकी उपज का वजन कम बताया जा रहा है। इस पर गन्ना आयुक्त ने सभी चीनी मिलों को सख्त चेतावनी दी है कि वे तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचें, ताकि किसानों को कोई नुकसान न हो।

इसके अलावा, गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसान कोई भी समस्या होने पर इन नंबरों में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। गन्ना आयुक्त का नंबर: 9471007240, सहायक गन्ना आयुक्त का नंबर: 9471007242।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्‍ने पर इतने रुपये मिलेंगे एक्स्ट्रा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bihar agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcaneखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs