News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों की सबसे बड़ी जरूरत पर संकट: क्यों घट रही है यूरिया की आपूर्ति?
एग्री बुलेटिन

किसानों की सबसे बड़ी जरूरत पर संकट: क्यों घट रही है यूरिया की आपूर्ति?

खरीफ सीजन में कई राज्यों में यूरिया की किल्लत है। ज्यादा बारिश से बढ़ा उपयोग, वैश्विक दाम और चीन का निर्यात प्रतिबंध इसकी वजह बने। केंद्र अतिरिक्त आवंटन का दावा कर रहा है, पर राज्यों को कमी महसूस हो र

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Sep 2025· 3 min read

किसानों की सबसे बड़ी जरूरत पर संकट: क्यों घट रही है यूरिया की आपूर्ति?

किसानों की सबसे बड़ी जरूरत पर संकट: क्यों घट रही है यूरिया की आपूर्ति?

खरीफ सीजन में कई राज्यों में यूरिया की किल्लत है। ज्यादा बारिश से बढ़ा उपयोग, वैश्विक दाम और चीन का निर्यात प्रतिबंध इसकी वजह बने। केंद्र अतिरिक्त आवंटन का दावा कर रहा है, पर राज्यों को कमी महसूस हो रही है। किसान परेशान हैं और नैनो यूरिया को विकल्प मानने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

देश के कई राज्यों में खरीफ फसलों की बुवाई और बढ़ती मांग के बीच यूरिया की किल्लत गहराती जा रही है। तेलंगाना के वारंगल जिले के राजापल्ली गांव में किसान आधी रात को सहकारी समिति के दफ्तर पहुंचे, सिर्फ इसलिए कि वहां 440 बोरी यूरिया की खेप आई थी। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पंजाब में भी किसान लंबी कतारों में खड़े हैं या सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यूरिया संकट के मुख्य कारण
बिज़नेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरिया संकट की तीन बड़ी वजहें हैं। इस साल अच्छी मानसूनी बारिश होने से किसानों ने जरूरत से ज्यादा यूरिया का इस्तेमाल किया, जिससे मांग अचानक बढ़ गई। दूसरी ओर, भू-राजनीतिक हालात के कारण वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ीं और आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके साथ ही, चीन ने यूरिया के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसने भारत में संकट को और गहरा कर दिया।

केंद्र सरकार का आकलन
केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 तक यूरिया की आवश्यकता 39.67 लाख टन आंकी है, जो पिछले साल से लगभग 3 लाख टन अधिक है। लोकसभा में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि जुलाई 2025 तक 115.91 लाख टन की मांग के मुकाबले 158.34 लाख टन यूरिया आवंटित किया गया।

ये भी पढ़ें - उपज खरीद को लेकर बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की खरीद को मंजूरी

राज्यों की स्थिति
तेलंगाना: राज्य के कृषि मंत्री के अनुसार यूरिया की कमी दो लाख टन तक पहुंच गई है।
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि किसान प्रति हेक्टेयर 255 किलो यूरिया इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने कम उपयोग पर प्रति बोरी ₹800 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
कर्नाटक: खरीफ में 2.5 लाख टन की कमी, रबी में 7.2 लाख टन की आवश्यकता।
महाराष्ट्र: कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरने ने बताया कि अप्रैल-जुलाई 2025 में आवंटित 10.67 लाख टन में से सिर्फ 8.41 लाख टन ही किसानों तक पहुंचा।
केरल: बारिश के कारण फसलों को अधिक खुराक चाहिए, लेकिन यूरिया की उपलब्धता कम है।
पश्चिम बंगाल: यूरिया की कमी नहीं, लेकिन मिश्रित खाद (10:26:26) की आपूर्ति घट गई।
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री को आपूर्ति तुरंत करने के लिए पत्र लिखा।

नैनो यूरिया पर बहस
कई विशेषज्ञों और किसानों का मानना है कि नैनो यूरिया ग्रैन्युलर यूरिया का विकल्प नहीं है। खासकर चाय जैसी बहुवर्षीय फसलों में पारंपरिक यूरिया ही जड़ों तक पोषण पहुंचा सकता है।

आगे की चुनौती
संयुक्त राष्ट्र की FAO रिपोर्ट के अनुसार भारत में बढ़ी मांग से नाइट्रोजन उर्वरक की वैश्विक कीमतें और बढ़ गई हैं। कृषि वैज्ञानिकों का सुझाव है कि जिलेवार मिट्टी प्रोफाइल तैयार कर, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी, ताकि खरीफ और रबी दोनों मौसम में फसलें सुरक्षित रहें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों की सबसे बड़ी जरूरत पर संकट: क्यों घट रही है यूरिया की आपूर्ति?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanureaखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs