News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं' लोकसभा में बोले चौहान
एग्री बुलेटिन

'किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं' लोकसभा में बोले चौहान

हम किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं। इसके लिए MSP भी बढ़ा रहे हैं, रिकॉर्ड खरीदी भी कर रहे हैं और किसान क्रेडिट कार्ड पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं। दलहन और तिलहन की खरीदी के लिए भी सरकार ने पीएम-आ

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Jul 2025· 3 min read

'किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं' लोकसभा में बोले चौहान

'किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं' लोकसभा में बोले चौहान

हम किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं। इसके लिए MSP भी बढ़ा रहे हैं, रिकॉर्ड खरीदी भी कर रहे हैं और किसान क्रेडिट कार्ड पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं। दलहन और तिलहन की खरीदी के लिए भी सरकार ने पीएम-आशा योजना बनाई है। Tenant farmers को भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का प्रयत्न किया जा रहा है।लोकसभा ने पूछे गए एक सवाल के उत्तर में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का आंकलन डिजिटली किया जाएगा और उसके आधार पर पूरी भरपाई की जाएगी। पूर्व की फसल बीमा योजना किसान हितैषी नहीं थी, उसमें अनेक परिवर्तन करने का काम हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत यदि बीमा कंपनी किसान का क्लेम निर्धारित तिथि से 21 दिनों के भीतर भुगतान नहीं करती है, तो उसे 12% ब्याज सहित भुगतान करना होगा। कई बार राज्य सरकार के शेयर आने में देरी होती है, कुछ सरकार तो ऐसी हुईं, जिन्होंने कह दिया कि हम शेयर देंगे और दिया ही नहीं, अब हमने तय कर दिया है कि राज्य सरकार अपना शेयर दे या न दे, केंद्र सरकार अपना शेयर जरूर डालेगी।

किसानों की आय दोगुनी से अधिक हुई
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के आश्वासन पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बहुत-से किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के चलते खेती अब घाटे का सौदा नहीं रही, बल्कि लाभ का जरिया बन रही है।कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का असर ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें - 25 जुलाई तक खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा 829.4 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा, धान, मूंग और मक्का के रकबे में बढ़ोतरी

MSP पर क्या बोले कृषि मंत्री ?
कृषि मंत्री ने पिछली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की उस महत्वपूर्ण सिफारिश को खारिज कर दिया था, जिसमें किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर MSP तय करने की बात कही गई थी। जबकि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को स्वीकार कर लिया और अब कृषि उपज का MSP किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर तय किया जाता है। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार ने उस समय तर्क दिया था कि इससे बाजार व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'किसानों की आय दोगुनी कर रहे हैं, MSP भी बढ़ा रहे हैं और KCC पर सस्ता ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं' लोकसभा में बोले चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsKCCkheti kisaniloksabha sessionMSPNews Potliparliament monsoon sessionShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs