News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम, सरकार लाएगी बीज गुणवत्ता कानून
एग्री बुलेटिन

किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम, सरकार लाएगी बीज गुणवत्ता कानून

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि वे सिर्फ अनाज तक सीमित न रहकर इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाएं ताकि आय बढ़े। उन्होंने एफपीओ को छोटे किसानों के हित में काम करने और कारोबार बढ़ाने की सलाह

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Oct 2025· 3 min read

किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम, सरकार लाएगी बीज गुणवत्ता कानून

किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम, सरकार लाएगी बीज गुणवत्ता कानून

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि वे सिर्फ अनाज तक सीमित न रहकर इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाएं ताकि आय बढ़े। उन्होंने एफपीओ को छोटे किसानों के हित में काम करने और कारोबार बढ़ाने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही बीज गुणवत्ता नियंत्रण कानून लाने जा रही है ताकि किसानों को नकली बीजों से बचाया जा सके।

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की कि वे सिर्फ अनाज तक सीमित न रहें, बल्कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग (समेकित खेती) अपनाएं। उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ पोल्ट्री, डेयरी, और अन्य कृषि से जुड़ी गतिविधियाँ अपनाने से किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ सकती है।

एफपीओ को सशक्त बनाने पर जोर
चौहान ने देशभर से आए किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) से कहा कि वे छोटे किसानों के हित में काम करें और हर साल अपने कारोबार में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि एफपीओ की विश्वसनीयता और गुणवत्ता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि सदस्य किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

बीज गुणवत्ता पर बनेगा सख्त कानून
कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार आगामी बजट सत्र में एक नया कानून लाने की तैयारी में है, जिससे बीजों की गुणवत्ता पर नियंत्रण और नकली बीजों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जीन-संशोधित (GM) बीज फिलहाल खाद्य फसलों में अनुमति नहीं है, लेकिन नई तकनीक से बेहतर किस्मों पर शोध जारी है।

ये भी पढ़ें - गन्ना किसानों ने बढ़े दाम पर जताई खुशी, सीएम योगी को कहा धन्यवाद

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता
चौहान ने कहा कि देश की करीब 46% आबादी खेती पर निर्भर है, इसलिए किसानों की आमदनी बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने चिंता जताई कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, फिर भी उन्हें अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिलता, जबकि उपभोक्ता वही उत्पाद महंगे दामों पर खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि इस मूल्य अंतर को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

किसानों के साथ संवाद और प्रोत्साहन
कार्यक्रम में देश के 140 जिलों के 500 से अधिक एफपीओ प्रतिनिधि शामिल हुए। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे 57 स्टॉलों का दौरा किया और किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों के नवाचारों और उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि सरकार उनके सुझावों पर भी ज़रूरी कदम उठाएगी।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की कि वे खेती को एकीकृत रूप में आगे बढ़ाएं, ताकि उनकी आमदनी बढ़े, उत्पादन टिकाऊ बने और देश की कृषि व्यवस्था और मजबूत हो।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम, सरकार लाएगी बीज गुणवत्ता कानून

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNational FPO Samagam 2025News PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs