News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. काले आलू की खेती: अच्छी पैदावार, बंपर कमाई
एग्री बुलेटिन

काले आलू की खेती: अच्छी पैदावार, बंपर कमाई

देश के एक बड़े हिस्से में आलू की सब्जी, लोगों की पहली पसंद है। भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है जिनके घर शायद ही कोई ऐसा दिन होता है, जब पूरे दिन में एक भी वक्त आलू की सब्जी नहीं बनती हो। इसके अलावा चिप्

NP

Jalish·Reporter·07 Nov 2024· 2 min read

काले आलू की खेती: अच्छी पैदावार, बंपर कमाई

काले आलू की खेती: अच्छी पैदावार, बंपर कमाई

देश के एक बड़े हिस्से में आलू की सब्जी, लोगों की पहली पसंद है। भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है जिनके घर शायद ही कोई ऐसा दिन होता है, जब पूरे दिन में एक भी वक्त आलू की सब्जी नहीं बनती हो। इसके अलावा चिप्स और दूसरी तरह की डिश आलू से तैयार की जाती है। एक अनुमान के मुताबिक 2026 तक भारत में आलू की खपत 37 मिलियन टक तक पहुंचने की उम्मीद है। आंकड़े बताते है कि चीन के बाद सबसे ज्यादा आलू की खपत भारत में ही है। ऐसे में आलू की खेती और उसकी मार्केटिंग किसानों के लिए मुनाफे का सौदा हो सकती है।

वैसे तो भारत के ज्यादातर किसान सफेद आलू की खेती करते हैं, लेकिन काले आलू की खेती उन्हें सफेद आलू की खेती से ज्यादा मुनाफा दिला सकती है। काले आलू की खेती से सफेद आलू की तुलना में 3-4 गुना ज्यादा आमदनी मुमकिन है, क्योंकि ये मार्केट में सफेद आलू की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा बिकता है। ये बाजार में 100-200 रुपये प्रति किलो तक बिकता है, जबकि साधारण आलू की कीमत 25-30 रुपये प्रति किलो होती है।

कब और कैसे करें बुआई?

काले आलू की खेती के लिए दोमट और बलुही दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है। जिसमें पहले तीन से चार बार गहरी जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बनाना जरूरी है। हर फसल की तरह इसकी बुआई का एक वक्त है। खेती-किसानी से जुड़े जानकारों का कहना है कि इसकी बुवाई का सबसे अच्छा समय 15 से 25 सितंबर है, जबकि पछेती बुवाई के लिए 15 से 25 अक्टूबर बेहतर रहता है। कुछ किसान 15 नवंबर से 25 दिसंबर तक भी पछेती बुवाई कर सकते हैं, जो उनके स्थानीय मौसम और खेत की तैयारी पर निर्भर करता है।

कहां होती है बेहतर पैदावार?

भारत में काले आलू की खेती ज्यादातर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और कुछ उत्तरी राज्यों के ठंडे और पहाड़ी इलाकों में होती है। यहां का मौसम और मिट्टी इसे उगाने के लिए सबसे बेहतर है।

काला आलू सेहत के लिए कितना फायदेमंद?

काला आलू एंथोसाइनिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद न्यूट्रीयेंट्स दिल के लिए बेहतर माने जाते हैं। सूजन को कम करते हैं और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से डाइजेशन बेहतर करते हैं और ब्लड प्रेशर का लेवल मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— काले आलू की खेती: अच्छी पैदावार, बंपर कमाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureBlack potatoesfarmingincomekheti kisaniNews Potlipotatoyield
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs