News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को मिली राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि दोनों सरकारें देंगी
एग्री बुलेटिन

कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को मिली राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि दोनों सरकारें देंगी

कर्नाटक में आम के घटते बाज़ार मूल्य जैसी स्थिति में भी किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कर्नाटक के कृषि मंत्री चे

NP

Pooja Rai·Correspondent·23 Jun 2025· 3 min read

कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को मिली राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि दोनों सरकारें देंगी

कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को मिली राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि दोनों सरकारें देंगी

कर्नाटक में आम के घटते बाज़ार मूल्य जैसी स्थिति में भी किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कर्नाटक के कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी से इस विषय में विस्तार से चर्चा की। लगभग ढाई लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि किसानों को देने पर सहमति बनी है। यह राशि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर देंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भारत सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा था कि उनके यहां टमाटर और आम खासकर तोतापुरी, इन दोनों की कीमतें लगातार कम हो रही है। इसके संदर्भ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और कर्नाटक के कृषि मंत्री की आपस में चर्चा हुई। कर्नाटक राज्य द्वारा प्रस्तावित उनके आम उत्पादन लगभग 10 लाख मीट्रिक टन में से 2.50 लाख मीट्रिक टन तक की मात्रा के अंतर के राशि देने पर बात हुई।

ये भी पढ़ें-ट्रैक्टर चालित प्लास्टिक मल्च लेयर-कम-प्लांटर’ की विशेषताएं जानें

खबर है कि तोतापुरी आम के भाव किसानों को सामान्य से काफी कम मिल रहे है, तो वर्चुअल बैठक में यह तय हुआ कि किसानों को सामान्य से कम जो भी कीमत मिलती हैं, उसका जो भावांतर है, वह केंद्र सरकार की योजना के तहत आधा-आधा केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी।

टमाटर का रेट अब सही
इस चर्चा के दौरान कर्नाटक के कृषि मंत्री ने बताया कि टमाटर के जो रेट कम हो रहे थे, वह स्थिति प्रस्ताव भेजते समय थी, लेकिन अभी टमाटर के रेट ठीक हुए हैं, तो इस संबंध में अभी कुछ करने की जरूरत नहीं है. कर्नाटक के कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी ने आम उत्पादक किसानों को राहत देने के फैसले के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया है.

8 से 10 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान
कर्नाटक की प्रमुख बागवानी फसलों में से एक आम की बागवानी लगभग 1.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है।और इस रबी सीजन में इसका उत्पादन 8 से 10 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है, खास तौर पर बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्काबल्लापुरा, कोलार और बेंगलुरु दक्षिण जिलों में। मई से जुलाई के बीच फसल की सबसे अधिक पैदावार के महीनों के दौरान बाजार में कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव होता है। बाजार में कीमतें, जो पहले 12,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास थीं, अब गिरकर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं, जबकि कर्नाटक राज्य कृषि मूल्य आयोग ने खेती की लागत 5,466 रुपये प्रति क्विंटल की सिफारिश की है। उत्पादन लागत और बाजार प्राप्ति के बीच इस असंतुलन ने कृषक समुदाय को गंभीर वित्तीय तनाव में डाल दिया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को मिली राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि दोनों सरकारें देंगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskarnataka newskheti kisanimango priceNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs