News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान
एग्री बुलेटिन

कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

प्रयागराज के माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अधिवेशन में किसानों ने शत-प्रतिशत कर्ज माफी और ₹5,000 वृद्धावस्था पेंशन की मांग उठाई। देशभर से आए किसानों ने सरकार की नीतियों पर ना

NP

Pooja Rai·Correspondent·12 Jan 2026· 2 min read

कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

प्रयागराज के माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अधिवेशन में किसानों ने शत-प्रतिशत कर्ज माफी और ₹5,000 वृद्धावस्था पेंशन की मांग उठाई। देशभर से आए किसानों ने सरकार की नीतियों पर नाराज़गी जताई और 10 मार्च को लखनऊ में बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया।

प्रयागराज के माघ मेले के परेड मैदान में रविवार को किसानों की बड़ी सभा हुई। यह सभा भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का राष्ट्रीय अधिवेशन था, जिसमें देश के कई राज्यों से किसान शामिल हुए। किसानों ने सरकार से अपनी पूरी कर्ज माफी और वृद्ध किसानों को हर महीने 5,000 रुपये पेंशन देने की मांग की।

इस अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से किसान शामिल हुए। किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

सरकार पर क्या बोले किसान नेता?
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि मौजूदा सरकार की सोच किसानों के हित में नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन छीनी जा रही है, खाद के लिए किसान भटक रहे हैं और धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा है।अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें किसानों की 100% कर्ज माफी, किसानों के लिए आयोग का गठन, कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराना, निजी अस्पतालों में गरीबों के लिए 60% मुफ्त इलाज और ईवीएम से चुनाव बंद करने की मांग शामिल है।

ये भी पढ़ें - मजदूरी कम, काम तेज: गन्ना खेती में आया आधुनिक हारवेस्टर

10 मार्च को लखनऊ में बड़ा आंदोलन
ऋषिपाल अंबावता ने ऐलान किया कि इन मांगों को लेकर 10 मार्च को 25 हजार किसानों के साथ लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में किसान उसी को वोट देंगे, जो उनका कर्ज माफ करेगा और पेंशन बढ़ाएगा।

संगठन मजबूत करने पर जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कम से कम 500 नए सदस्य जोड़े जाएं जिसके लिए सदस्यता शुल्क सिर्फ 100 रुपये होगा, संगठन अब सिर्फ अपने सदस्यों की लड़ाई लड़ेगा और किसी भी धरना-प्रदर्शन से पहले प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कर्ज माफी और ₹5000 पेंशन की मांग को लेकर प्रयागराज में जुटे किसान, 10 मार्च को लखनऊ में धरने का ऐलान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIndian Farmers Unionkheti kisanilucknowMagh MelaNews PotliPrayagrajuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs