News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में
एग्री बुलेटिन

कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में

रबी सीजन में किसान तेजी से मटर की खेती की तैयारी कर रहे हैं। मटर की अगेती किस्में जैसे पंत मटर 155, अर्ली बैजर, काशी नंदिनी, आर्केल और पूसा श्री किसानों को कम समय में अच्छी उपज देती हैं। ये किस्में 50

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Oct 2025· 3 min read

कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में

कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में

रबी सीजन में किसान तेजी से मटर की खेती की तैयारी कर रहे हैं। मटर की अगेती किस्में जैसे पंत मटर 155, अर्ली बैजर, काशी नंदिनी, आर्केल और पूसा श्री किसानों को कम समय में अच्छी उपज देती हैं। ये किस्में 50–65 दिनों में तैयार हो जाती हैं और रोगों के प्रति सहनशील हैं। मटर की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा और जल्दी आमदनी मिलती है, इसलिए इसे रबी सीजन की लाभदायक फसल माना जाता है।

रबी सीजन की शुरुआत होते ही किसान मटर की खेती में जुट गए हैं। मटर भारत में एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, जिसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है और इसकी खपत भी काफी अधिक है। यही कारण है कि मटर की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा मानी जाती है। अक्टूबर का महीना मटर की उन्नत अगेती किस्मों की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इन किस्मों की खासियत यह है कि ये 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती हैं और अच्छी उपज देती हैं।

मटर की पांच प्रमुख अगेती किस्में

1. पंत मटर 155:
यह हाइब्रिड अगेती किस्म पंत मटर 13 और डी डी आर-27 के संकरण से विकसित की गई है। बुवाई के 30-35 दिन में फूल आने लगते हैं और पहली तुड़ाई 50-55 दिन में की जा सकती है। इस किस्म में चूर्ण फफूंद और फली छेदक रोग का खतरा कम होता है।

2. अर्ली बैजर किस्म:
यह एक विदेशी अगेती किस्म है, जिसमें बीज झुर्रीदार और पौधा बौना होता है। बुवाई के 50-60 दिन बाद पहली तुड़ाई होती है। हर फली में औसतन 5-6 दाने मिलते हैं और हेक्टेयर उत्पादन लगभग 10 टन होता है।

ये भी पढ़ें - गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिंलेगा फायदा

3. काशी नंदिनी:
अगेती किस्मों में काशी नंदिनी का विशेष स्थान है। बुवाई के 60-65 दिन में फलियां तुड़ाई योग्य हो जाती हैं। हर फली में 7-9 दाने बनते हैं और सभी फलियां एक साथ तैयार हो जाती हैं, जिससे बार-बार तुड़ाई की जरूरत नहीं पड़ती।

4. आर्केल किस्म:
यह यूरोपियन अगेती किस्म है, जिसकी फलियों के दाने मीठे होते हैं। बुवाई के 60-65 दिन बाद तोड़ना शुरू किया जा सकता है। इसकी फलियां 8-10 सेमी लंबी, तलवार के आकार की होती हैं और हर फली में 5-6 दाने होते हैं।

5. पूसा श्री किस्म:
2013 में विकसित यह किस्म उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। बुवाई के 50-55 दिन बाद फसल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। हर फली में 6-7 दाने होते हैं और प्रति एकड़ 20-21 क्विंटल उत्पादन मिलता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipeas farmingखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs