Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

कम संसाधनों से शुरुआत कर खेती में बनाई बड़ी पहचान, बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा की कहानी

बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा ने कम संसाधनों से शुरुआत करते हुए आधुनिक खेती अपनाई और सफलता पाई। 2016 में मचान विधि से लौकी की खेती कर सिर्फ 1 एकड़ में 5 लाख रुपये कमाए। अब वे 25 एकड़ में उन्नत और

NP

Pooja Rai· Correspondent

29 नवंबर 2025· 2 min read

कम संसाधनों से शुरुआत कर खेती में बनाई बड़ी पहचान, बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा की कहानी

कम संसाधनों से शुरुआत कर खेती में बनाई बड़ी पहचान, बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा की कहानी

बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा ने कम संसाधनों से शुरुआत करते हुए आधुनिक खेती अपनाई और सफलता पाई। 2016 में मचान विधि से लौकी की खेती कर सिर्फ 1 एकड़ में 5 लाख रुपये कमाए। अब वे 25 एकड़ में उन्नत और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे हैं। उनकी सब्जियां IAS अधिकारियों तक पहुंचती हैं और वे आसपास के किसानों व युवाओं को खेती में प्रेरित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान मयंक वर्मा आज खेती की दुनिया में एक प्रेरणा बन चुके हैं। कम संसाधनों से शुरुआत करने वाले मयंक ने तकनीक, आधुनिक खेती और वैज्ञानिक सोच की मदद से खेती को न सिर्फ टिकाऊ बल्कि मुनाफेदार मॉडल में बदल दिया है।

मयंक वर्मा ने 2016 में पहली बार अपने खेत में मचान विधि से लौकी की खेती की। गांव में पहले किसी किसान ने यह तकनीक नहीं अपनाई थी। इस प्रयोग का नतीजा शानदार रहा। सिर्फ 1 एकड़ से उन्हें करीब 5 लाख रुपये की कमाई हुई। यही वह समय था, जिसने मयंक को नई तकनीकों के साथ खेती आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। वर्तमान में वह 25 एकड़ में उन्नत खेती कर रहे हैं।

आज मयंक के खेत में उगने वाली सब्जियां सिर्फ स्थानीय बाजार ही नहीं, बल्कि IAS अधिकारियों के घरों तक पहुंच रही हैं। मयंक की कृषि पद्धति में मिट्टी की गुणवत्ता, जल प्रबंधन, पोषण संतुलन और लागत कम रखने पर खास ध्यान दिया जाता है।

कम लागत में खेती, ज्यादा और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और टिकाऊ और वैज्ञानिक खेती मॉडल उनका लक्ष्य है ।

मयंक वर्मा अब केवल खेती ही नहीं कर रहे, बल्कि आसपास के किसानों और गांव के युवाओं को कृषि को एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

उनकी यात्रा यह साबित करती है कि खेती में सफलता जमीन से ज्यादा सोच, मेहनत और तकनीक पर निर्भर करती है।

देखिए वीडियो -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min