News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कम जमीन वाले किसानों के लिए वरदान है सहफसली खेती, जानिए केले की फसल के साथ किस फसल की करें खेती
एग्री बुलेटिन

कम जमीन वाले किसानों के लिए वरदान है सहफसली खेती, जानिए केले की फसल के साथ किस फसल की करें खेती

सहफसली खेती का मतलब है एक ही खेत में एक साथ दो या अधिक फसलें उगाना. इसमें मुख्य फसल की पंक्तियों के बीच जल्दी बढ़ने और पकने वाली सहफसलें बोई जाती हैं. रबी या खरीफ के मौसम में मुख्य फसलों के साथ सहफसले

NP

Pooja Rai·Correspondent·02 Apr 2025· 2 min read

कम जमीन वाले किसानों के लिए वरदान है सहफसली खेती, जानिए केले की फसल के साथ किस फसल की करें खेती

कम जमीन वाले किसानों के लिए वरदान है सहफसली खेती, जानिए केले की फसल के साथ किस फसल की करें खेती

सहफसली खेती का मतलब है एक ही खेत में एक साथ दो या अधिक फसलें उगाना. इसमें मुख्य फसल की पंक्तियों के बीच जल्दी बढ़ने और पकने वाली सहफसलें बोई जाती हैं. रबी या खरीफ के मौसम में मुख्य फसलों के साथ सहफसलें लगाने से न केवल कुल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में नुकसान की संभावना भी कम हो जाती है.

लेकिन सहफसली खेती करते समय किसानों को कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए जैसे कि एक फ़सल की छाया दूसरी पर न पड़े. दोनों फ़सलें एक ही जाति की न हों. इसके अलावा दोनों फ़सलों का ज़मीन में पोषक तत्वों का इस्तेमाल करने का स्तर अलग-अलग हो. जैसे केले की फसल को मिट्टी में मौजूद नमक की ज़रूरत नहीं होती तो हम ऐसा करें कि केले के साथ उस फसल की खेती करें जिनको नमक की ज़रूरत होती है जैसे की प्याज़ और लहसुन.

ये भी पढ़ें - केले की फसल में Crop Cover क्यों जरूरी?

केले के साथ प्याज़ और लहसुन की सहफ़सली खेती
हम बात करेंगे केले के साथ सहफ़सली खेती की. अगर किसी किसान के पास जमीन कम है, तो वह केले और प्याज की सहफसली खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकता है. जरूरी नहीं कि आप सिर्फ प्याज ही उगाएँ, इसके बजाय लहसुन जैसी फसलें भी ले सकते हैं. मतलब ये कि केला 11-12 महीने की फसल है ऐसे में किसानों को सहफ़सली खेती के रूप में उसी फसल को लेना चाहिए जो 2 से 3 महीने में तैयार हो जाये, केले की पौध बड़े होने से पहले.
इसके अलावा किसान चाहें तो आलू के साथ राई, आलू और गेहूँ, गेहूं, मटर, और धनिया, अरहर और उर्द/मूंग, केले और हल्दी की सहफ़सली खेती.

केले के साथ प्याज या लहसुन की खेती करते समय किसानों को कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जानने के लिए वीडियो देखें देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— कम जमीन वाले किसानों के लिए वरदान है सहफसली खेती, जानिए केले की फसल के साथ किस फसल की करें खेती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBanana farmingkheti kisaniMIXED FARMINGNews Potlionionखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs