News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कपास पर कोयंबटूर, गन्ने पर मेरठ, दलहन पर कानपुर में संवाद किया जाएगा, इंदौर में पत्रकार वार्ता में बोले कृषि मंत्री चौहान
एग्री बुलेटिन

कपास पर कोयंबटूर, गन्ने पर मेरठ, दलहन पर कानपुर में संवाद किया जाएगा, इंदौर में पत्रकार वार्ता में बोले कृषि मंत्री चौहान

इंदौर में पत्रकार वार्ता में चौहान ने कहा कि अभी हम सोयाबीन के विषय पर संवाद कर रहे हैं, इसके बाद कपास पर कोयंबटूर में सभी से चर्चा करेंगे और फिर मेरठ में गन्ने पर एवं इसके बाद दलहन पर कानपुर में बृहद

NP

Pooja Rai·Correspondent·27 Jun 2025· 4 min read

कपास पर कोयंबटूर, गन्ने पर मेरठ, दलहन पर कानपुर में संवाद किया जाएगा, इंदौर में पत्रकार वार्ता में बोले कृषि मंत्री चौहान

कपास पर कोयंबटूर, गन्ने पर मेरठ, दलहन पर कानपुर में संवाद किया जाएगा, इंदौर में पत्रकार वार्ता में बोले कृषि मंत्री चौहान

इंदौर में पत्रकार वार्ता में चौहान ने कहा कि अभी हम सोयाबीन के विषय पर संवाद कर रहे हैं, इसके बाद कपास पर कोयंबटूर में सभी से चर्चा करेंगे और फिर मेरठ में गन्ने पर एवं इसके बाद दलहन पर कानपुर में बृहद संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी बड़ी फसलें हैं, उनमें उत्पादन ठीक हो, इसके लिए ये अभ्यास चल रहा है। हमारा मंत्र है ‘एक राष्ट्र- एक कृषि- एक टीम’, समग्र कृषि के विकास के लिए सब एक दिशा में मिलकर पूरी ताकत से काम करें।

इंदौर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित कृषि और समृद्ध किसान जरूरी है और इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने, उपज के नुकसान की भरपाई करने, उत्पादन के ठीक दाम देने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निर्देशन में हाल ही में देशभर में चलाए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में सामने आए विषयों के तहत, उन्होंने उपजवार और राज्यवार प्रमुख फसलों के विकास के उद्देश्य से रणनीति बनाई है। इसी के अंतर्गत आज सबसे पहले इंदौर में सोयाबीन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए आयोजित बृहद संवाद के मौके पर मीडिया से चर्चा में शिवराज सिंह ने कहा कि देश में पिछले 11 साल में 44% खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है।

16 हजार कृषि वैज्ञानिक
उन्होंने बताया कि हमारे पास 16 हजार कृषि वैज्ञानिक हैं। ये शोध करते हैं, उन्नत क्वॉलिटी के बीज तैयार करते हैं लेकिन एक गैप था, लैब में बैठे वैज्ञानिक और लैंड पर काम कर रहे किसान कभी मिलते नहीं थे। ऐसे में यह तय किया गया कि ‘लैब-टू-लैंड’ एक कर दिया जाएं तो खेती में और तेजी से उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इसी भाव से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चला, जिसमें कई तरह की चीजें सामने आई। 2,170 टीमें गांव-गांव गईं और 1.35 करोड़ से ज्यादा किसानों से मिली। इस दौरान यह बात सामने आईं कि कई विषय ऐसे हैं, जिन पर शोध की जरूरत है। गन्ना किसान ने कहा कि हमारे यहां लाल सड़न बीमारी लगती है, वहीं सोयाबीन की उत्पादकता स्थिर है। जीएम सीड हम इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है, लागत घटाने की जरूरत है व वैल्यू एडीशन की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - टिश्यू कल्चर तकनीक का कमाल, बिहार में केले के रकबे में 58 प्रतिशत और उत्पादन में 261 प्रतिशत का उछाल

कृषि मंत्री ने कहा कि
उन्होंने कहा कि पहले शोध वैज्ञानिक करते थे, लेकिन अब शोध के मुद्दे दिल्ली में नहीं, बल्कि खेत में किसान से बात करके तय होंगे। किसान से बेहतर जानकारी कोई नहीं दे पाएगा। किसानों ने कई नवाचार किए हैं, उन्हें कैसे बेहतर किया जा सकता है, इस पर वैज्ञानिक काम करेंगे। चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान कई किसानों ने अमानक बीज, कीटनाशक का भी उल्लेख किया, बीजों की उपलब्धता जैसी समस्या आईं। हमने विस्तृत वर्कशॉप की है, जिसमें तय हुआ कि हम किसानों, एग्री यूनिवर्सिटी, स्टैकहोल्डर्स आदि से पूरी चर्चा करेंगे। इसी के तहत, आज हम इंदौर में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में आए हैं, देश के टॉप वैज्ञानिक यहां हैं, उच्चाधिकारी भी हैं। हम 4 राज्य कवर कर रहे हैं। हमने FPOs को बुलाया, किसानों व एनजीओ को भी बुलाया है, इन सबसे संवाद करके सोयाबीन संबंधी समस्या का समाधान हम करेंगे।

प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने पर रिसर्च होगी
शिवराज सिंह ने कहा कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कैसे बढ़े, इस पर और रिसर्च होगी। जीनोम एडिटिंग से हम उन्नत बीजों का निर्माण करें, सोयाबीन की जड़ें न सड़े, इसके लिए नई तकनीक से सोयाबीन लगाएं, ऐसी कई चीजें हैं। उन्होंने कहा कि आजकल खेतिहर मजदूर नहीं मिलते हैं, इसके लिए मैकेनाईजेशन को बढ़ावा देना पड़ेगा। बीमारियों से मुकाबला करने वाली किस्मों पर रिसर्च, बीजों का उपचार व बीमारियों को समय पर पहचान लें, इस पर काम करना है।

किसानों ने बताया कि 20 क्विंटल प्रति एकड़ सोयाबीन उत्पादन किया
शिवराज सिंह ने कहा कि सोयाबीन प्रोटीन का बड़ा जरिया है। सोया खली का कैसे बेहतर उपयोग कैसे हो, एक्सपोर्ट कैसे हो। वैल्यू एडीशन जैसे टोफू, सोया मिल्क जैसी चीजें भी कर सकते हैं। प्रगतिशील किसानों ने बताया कि 20 क्विंटल प्रति एकड़ सोयाबीन उत्पादन किया है, उन्होंने पद्धति भी बताई, ऐसे किसानों से सीखने का प्रयास करेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कपास पर कोयंबटूर, गन्ने पर मेरठ, दलहन पर कानपुर में संवाद किया जाएगा, इंदौर में पत्रकार वार्ता में बोले कृषि मंत्री चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsindorekheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhansoyabeanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs