News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
एग्री बुलेटिन

कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

कपास किसानों की मदद के लिए कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस बार रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र बनाए हैं। 1 अक्टूबर से अलग-अलग राज्यों में एमएसपी पर कपास की खरीद शुरू होगी, जिसमें मीडियम स्टेपल का भाव 7,710 रुप

NP

Pooja Rai·Correspondent·03 Sep 2025· 2 min read

कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

कपास किसानों की मदद के लिए कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस बार रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र बनाए हैं। 1 अक्टूबर से अलग-अलग राज्यों में एमएसपी पर कपास की खरीद शुरू होगी, जिसमें मीडियम स्टेपल का भाव 7,710 रुपये और लॉन्ग स्टेपल का 8,110 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों के लिए पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है, जिससे रजिस्ट्रेशन से लेकर भुगतान तक सब काम आसान और पारदर्शी तरीके से होगा। हर मंडी में शिकायत निवारण कमेटी और हेल्पलाइन भी उपलब्ध रहेंगी। सरकार का कहना है कि किसानों की पूरी फसल खरीदी जाएगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

कपास किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इस बार रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र बनाए हैं, जहां किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएगी। खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से उत्तरी राज्यों, 15 अक्टूबर से मध्य राज्यों और 21 अक्टूबर 2025 से दक्षिणी राज्यों में शुरू होगी। सरकार ने मीडियम स्टेपल कपास का एमएसपी 7,710 रुपये प्रति क्विंटल और लॉन्ग स्टेपल का 8,110 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
सरकार ने इस बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है। किसान ‘कपास-किसान’ मोबाइल ऐप पर आधार से जुड़कर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और सात दिन पहले स्लॉट बुक कर पाएंगे। किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में आधार-लिंक्ड सिस्टम से होगा और इसकी जानकारी SMS से मिलेगी।

ये भी पढ़ें - 11 महीनों में धान की खरीद 4% बढ़ी, सरकार बेचने की तैयारी में

लोकल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर मंडी में लोकल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी, वहीं राज्य और केंद्र स्तर पर हेल्पलाइन भी सक्रिय रहेंगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की पूरी फसल बिना किसी बाधा के खरीदी जाएगी और समय पर भुगतान होगा। हालांकि आयात पर 11% ड्यूटी हटाए जाने से कपास के दाम पर दबाव की आशंका है। पिछले साल CCI ने 1 करोड़ गांठ कपास एमएसपी पर खरीदी थी और इस बार भी किसानों के हित सुरक्षित रखने का वादा किया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscottoncotton farmingcotton procurementKapas Kisankheti kisaniMSPNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs