News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने तथा किसानों को अपनी फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी है।आईएमडी के मुताबिक ओडिशा में 25 जुलाई को भयंकर

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Jul 2025· 2 min read

ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

देश में मानसून का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक शक्तिशाली मौसम सिस्टम अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिसके कारण अगले 5-6 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने तथा किसानों को अपनी फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी है।आईएमडी के मुताबिक ओडिशा में 25 जुलाई को भयंकर बारिश की संभावना है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को बारिश होने संभावना है। मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। झारखंड में 25 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है। इसी तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें - 2034 तक भारत में 22% चीनी का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में होगा, अभी 9% चीनी का होता है इस्तेमाल: रिपोर्ट

किसानों के लिए एडवाइजरी
भारी बारिश फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि किसान सब्जियों और केले जैसी फसलों को सहारा दें ताकि वे तेज हवाओं में गिर न जाएं। वहीं धान, सोयाबीन, कपास, मक्का और सब्जियों के खेतों में जलभराव न होने दें और अतिरिक्त पानी निकालने की उचित व्यवस्था करें। आईएमडी ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में धान की रोपाई या अन्य फसलों की बुवाई कुछ दिनों के लिए रोकने को कहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Heavy rainimd advisorykheti kisanimausam updateNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs