News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य
एग्री बुलेटिन

ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

APEDA ने ऑर्गेनिक खेती करने वाले सभी किसानों के लिए 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अब नया रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट रिन्यू या बदलाव—हर मामले में जांच होगी। किसानों को पहचान और खेती का रिकॉर

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Dec 2025· 3 min read

ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

APEDA ने ऑर्गेनिक खेती करने वाले सभी किसानों के लिए 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अब नया रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट रिन्यू या बदलाव हर मामले में जांच होगी। किसानों को पहचान और खेती का रिकॉर्ड देना होगा, और खर्च भी खुद उठाना होगा। यह कदम फर्जी प्रमाणपत्र रोककर भारत की ऑर्गेनिक खेती प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।

भारत में ऑर्गेनिक खेती को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) ने बड़ा फैसला लिया है। अब ऑर्गेनिक खेती करने वाले हर किसान का फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यह नियम नए किसानों के रजिस्ट्रेशन, पुराने सर्टिफिकेट के रिन्यूअल और सर्टिफिकेशन एजेंसी बदलने की प्रक्रिया सभी पर लागू होगा।कुछ विशेषज्ञों ने इस कदम को चुनाव आयोग के SIR (Special Intense Review) की तरह बताया है, क्योंकि इससे खराब और फर्जी ऑर्गेनिक सिस्टम पर रोक लग सकती है।

क्यों जरूरी हुआ यह नियम?
पिछले कुछ समय से बाजार में ऑर्गेनिक टैग लगे हुए उत्पादों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उनमें से काफी उत्पाद असली ऑर्गेनिक नहीं थे। किसानों, खरीदारों और निर्यात बाजार में भ्रम पैदा हो रहा था। इसलिए APEDA ने यह फैसला लिया कि अब केवल उन्हीं किसानों को ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट मिलेगा जो वेरिफिकेशन में पूरी तरह सही पाए जाएंगे।

किस-किस पर लागू होगा वेरिफिकेशन?
नए ऑर्गेनिक किसान
सर्टिफिकेट रिन्यू कराने वाले किसान
जो किसान सर्टिफिकेशन एजेंसी बदलना चाहते हैं
इन सभी के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना

कैसे होगा वेरिफिकेशन?
किसान को अपना आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज देने होंगे।
खेत, खेती की प्रक्रिया, और इस्तेमाल किए गए तरीके की जांच होगी।
पूरी प्रक्रिया तीन महीनों के भीतर पूरी करनी होगी।
रिकॉर्ड और लोकेशन का डिजिटल एंट्री TraceNet सिस्टम में होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
वेरिफिकेशन का खर्च किसानों या किसान समूहों को उठाना होगा। हालांकि, APEDA ने यह भी कहा है कि वेरिफिकेशन का शुल्क अधिक न रखा जाए ताकि किसानों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

अगर गड़बड़ी मिली तो क्या होगा?
अगर गड़बड़ी मिली तो सर्टिफिकेशन एजेंसी पर पेनाल्टी लग सकती है। किसान या किसान समूह की ऑर्गेनिक मान्यता रद्द हो सकती है।और गलत रिकॉर्ड मिले तो पूरी परियोजना रोक भी दी जा सकती है।

इस फैसले से क्या बदलेगा?
इससे असली ऑर्गेनिक किसानों को पहचान और फायदा मिलेगा।
फर्जी सर्टिफिकेशन खत्म होंगे।
भारत के ऑर्गेनिक उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में विश्वसनीयता बढ़ेगी।
ऑर्गेनिक खेती सिस्टम और मजबूत और पारदर्शी बनेगा।
APEDA का यह फैसला भारत में ऑर्गेनिक खेती की दिशा बदल सकता है। जहां एक तरफ किसानों को थोड़ी मेहनत और खर्च बढ़ाना होगा, वहीं दूसरी तरफ असली ऑर्गेनिक खेती करने वालों के लिए यह एक बड़ा और सकारात्मक कदम साबित होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAPEDAkheti kisaniNews Potliorganic farmingSIR (Special Intense Review)खेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs