News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ
एग्री बुलेटिन

ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

वित्त मंत्रालय के मुताबिक़ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना ने 31 दिसंबर, 2024 तक 7.72 करोड़ किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का किफायती ऋण प्रदान किया है, जो 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये था। सरक

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Feb 2025· 2 min read

ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

वित्त मंत्रालय के मुताबिक़ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना ने 31 दिसंबर, 2024 तक 7.72 करोड़ किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का किफायती ऋण प्रदान किया है, जो 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये था। सरकार किसानों को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए ब्याज छूट और ऋण सीमा बढ़ाने की भी योजना बना रही है। बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ने बजट भाषण 2025-26 में संशोधित ब्याज छूट योजना के तहत ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की, जिससे किसानों को और फायदा होगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2024 तक ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों के तहत राशि 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है, जिससे 7.72 करोड़ किसानों को लाभ हुआ है। मार्च 2014 में ऑपरेटिव केसीसी राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए किसानों को दिये जाने वाले किफायती ऋण की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत देता है।

ये भी पढ़ें - यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

2019 में KCC का विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), एक तरह का डॉक्यूमेंट होता है, जिससे किसान बैंक से किफायती ऋण लेकर अपनी अपनी खेती से संबंधित काम कर सकते हैं। बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे कृषि इनपुट खरीदने के साथ-साथ किसान फसल उत्पादन और संबद्ध गतिविधियों से संबंधित नकदी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समय पर और किफायती ऋण ले सकते हैं।

2019 में, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसी संबद्ध गतिविधियों की आवश्यकताओं को कवर करने के लिए इस योजना का विस्तार किया गया था।

2 लाख रुपये तक collateral free लोन
सरकार, संशोधित ब्याज अनुदान योजना (एमआईएसएस) के तहत, केसीसी के माध्यम से 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक कृषि ऋण 7 प्रतिशत प्रति वर्ष की रियायती ब्याज दर पर देने के लिए बैंकों को 1.5 प्रतिशत की ब्याज छूट देती है।
समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को 3 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है, जो किसानों के लिए ब्याज दर को प्रभावी ढंग से घटाकर 4 प्रतिशत कर देता है। 2 लाख रुपये तक के ऋण कोलैटरल फ्री आधार पर दिए जाते हैं, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को फ़ायदा मिलता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs