News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट
एग्री बुलेटिन

एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट

भारत में 44,000 से ज्यादा एफपीओ बने हैं, जिन्होंने किसानों को ताकत दी है, लेकिन ज़्यादातर पूंजी, कुशल संसाधन और प्रबंधन की कमी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि उन्हें टिकाऊ बनाने के लिए वित्तीय मदद

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Sep 2025· 3 min read

एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट

एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट

भारत में 44,000 से ज्यादा एफपीओ बने हैं, जिन्होंने किसानों को ताकत दी है, लेकिन ज़्यादातर पूंजी, कुशल संसाधन और प्रबंधन की कमी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि उन्हें टिकाऊ बनाने के लिए वित्तीय मदद और संस्थागत सहयोग ज़रूरी है।

भारत में अब तक 44,000 से ज्यादा किसान उत्पादक संगठन (FPOs) रजिस्टर्ड हो चुके हैं। यह दिखाता है कि किसानों के बीच एफपीओ का नेटवर्क मजबूत हो रहा है। चाहे विकसित क्षेत्र हों या पिछड़े, किसान अब मिलकर अपने उत्पाद और सेवाओं के बेहतर दाम पाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एफपीओ ने किसानों को सामूहिक ताकत देकर उनकी मोलभाव करने की क्षमता बढ़ाई है।

कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहे हैं एफपीओ
लेकिन तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है। अधिकांश एफपीओ कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। जैसे कि कुशल मानव संसाधन की कमी, संस्थागत कर्ज़ की दिक्कत और इक्विटी कैपिटल (पूंजी) की कमी। यही वो ताकत है, जो एफपीओ को और सशक्त बना सकती है।

एफपीओ को टिकाऊ बनाने के लिए ये दो काम जरूरी
नाबार्ड और समुन्नति के एफपीओ कॉन्क्लेव में जारी स्टेट ऑफ द सेक्टर रिपोर्ट 2025 में एफपीओ की चुनौतियाँ और संभावनाएँ बताई गईं। 2020 में शुरू 10,000-एफपीओ योजना के तहत 10,099 एफपीओ बने, जिन्हें नीतिगत और संस्थागत सहयोग मिला। नाबार्ड, नैफेड, समुन्नति और नैबकिसान फाइनेंस ने हज़ारों एफपीओ को वित्तीय मदद दी। रिपोर्ट के मुताबिक, एफपीओ को टिकाऊ बनाने के लिए दो मोर्चों पर काम ज़रूरी है। एक, उन्हें संस्थान के रूप में मजबूत करना और दूसरा, स्थिरता के लिए संस्थागत तंत्र खड़ा करना।

ये भी पढ़ें - क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये

क्यों निष्क्रिय हो गए एफपीओ ?
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कई एफपीओ रजिस्ट्रेशन के बाद निष्क्रिय हो गए। वजह है कमजोर प्रबंधन, पूंजी की कमी और व्यवसायिक अवसर न मिलना। साथ ही, रिटर्न फाइल करना, एजीएम कराना और रिकॉर्ड संभालना भी चुनौती है, क्योंकि अधिकतर एफपीओ के पास प्रशिक्षित स्टाफ और सपोर्ट सिस्टम नहीं हैं।

रिपोर्ट में और क्या है?
रिपोर्ट से पता चला कि देशभर में एफपीओ का फैलाव बराबर नहीं है। करीब एक-तिहाई महाराष्ट्र में हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 6,524 एफपीओ मौजूद हैं। रिपोर्ट बताती है कि सिर्फ 387 एफपीओ की पेड-अप कैपिटल ₹15 लाख से ज्यादा है। कॉन्क्लेव में सह्याद्रि फार्म्स के एमडी विलास शिंदे ने कहा कि किसानों को इसे खेती में निवेश मानकर इक्विटी कैपिटल में योगदान करना चाहिए, ताकि सामूहिक पूंजी से ढांचा बन सके और अतिरिक्त आय हो।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFPOkheti kisanimaharashtra farmerNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs