News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट
एग्री बुलेटिन

एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

भारत सरकार ने चीनी मिलों को गन्ने के रस, सिरप और शीरे से अपनी पसंद से एथेनॉल बनाने की आज़ादी दी है। इससे ज्यादा चीनी उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।अनुमान है कि 2025-26 में चीनी उत्पादन 18% बढ

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Sep 2025· 3 min read

एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

भारत सरकार ने चीनी मिलों को गन्ने के रस, सिरप और शीरे से अपनी पसंद से एथेनॉल बनाने की आज़ादी दी है। इससे ज्यादा चीनी उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।अनुमान है कि 2025-26 में चीनी उत्पादन 18% बढ़ेगा, इसलिए 11 मिलियन टन चीनी को एथेनॉल बनाने में डायवर्ट करना होगा।

भारत सरकार ने चीनी मिलों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें यह आज़ादी दी है कि वे किस फीडस्टॉक से एथेनॉल बनाना चाहते हैं, यह खुद तय कर सकें। यानी अब मिलें गन्ने के रस, शुगर सिरप, बी-हेवी शीरा या सी-हेवी शीरे से बिना किसी रोकटोक के एथेनॉल उत्पादन कर सकती हैं। यह फैसला खास तौर पर इसलिए अहम है क्योंकि आने वाले सीज़न में देश में चीनी का bumper उत्पादन होने का अनुमान है। ऐसे में गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने पर सीधे तौर पर चीनी का उत्पादन घटेगा और देश में ज़रूरत से ज्यादा चीनी बनने से बचा जा सकेगा।

चीनी मिलों को खुली छूट
खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि एथेनॉल सप्लाई ईयर 2025-26 (नवंबर-अक्टूबर) के दौरान उत्पादन का यह पूरा निर्णय मिलों के हाथ में होगा। साथ ही मंत्रालय समय-समय पर यह भी समीक्षा करेगा कि कितनी चीनी एथेनॉल में बदली जा रही है और घरेलू खपत के लिए पर्याप्त चीनी बाज़ार में बनी रहे।

एथेनॉल की कीमत
इस समय तेल कंपनियां अलग-अलग फीडस्टॉक से बने एथेनॉल को अलग-अलग रेट पर खरीदती हैं। सरकार ने जो दाम तय किए हैं, उनके अनुसार –

गन्ने के रस/शुगर सिरप से बने एथेनॉल का भाव ₹65.61 प्रति लीटर,

बी-हेवी शीरे का ₹60.73 प्रति लीटर,

सी-हेवी शीरे का ₹57.97 प्रति लीटर,

टूटे चावल का ₹64 प्रति लीटर,

मक्का का ₹71.86 प्रति लीटर

और एफसीआई से मिलने वाले सब्सिडी वाले चावल का ₹58.50 प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें - 463.5 लाख टन चावल और 19.19 लाख टन मिलेट्स खरीदेगा केंद्र

18% बढ़ सकता है चीनी उत्पादन
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने जुलाई में अनुमान जताया था कि 2025-26 सीज़न में देश की चीनी उत्पादन 18% बढ़कर 34.90 मिलियन टन तक पहुंच सकती है। इसलिए संगठन ने सरकार से चीनी निर्यात की अनुमति और 5 मिलियन टन चीनी को एथेनॉल उत्पादन में लगाने की मांग की थी।
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल देश की मिलों के पास सालाना 853 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन की क्षमता है। अगर पूरा गन्ने का रस एथेनॉल बनाने में लगाया जाए, तो करीब 1.1 करोड़ टन चीनी का डायवर्जन संभव है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsethanol productionISMAkheti kisaniNews Potlisugar industrysugar millSUGAR PRODUCTION
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs