News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक
एग्री बुलेटिन

उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास बैठक की घोषणा की और वीडियो संदेश जारी किया।उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक होगी। इस दौरान कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Jul 2025· 2 min read

उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक

उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास बैठक की घोषणा की और वीडियो संदेश जारी किया।उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक होगी। इस दौरान कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चर्चा की जाएगी।मंत्री ने कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों से सुझाव भी मांगे हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलवार बैठकों के आयोजन के क्रम में एक वीडियो संदेश जारी करते हुए 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास उत्पादन को लेकर अहम बैठक की घोषणा की और किसानों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। संदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि

“कपास उत्पादक किसान बहनों और भाईयों, हमारे देश में कपास उत्पादकता अभी काफी कम हैं, और बीच में बी.टी. कॉटन टीएसवी वायरस के कारण उत्पादकता लगातार घटी है। कपास का उत्पादन कम होता जा रहा है, जिसके कारण किसान संकट में हैं। हमारा संकल्प है, कपास का उत्पादन बढ़ाना और उत्पादन में आने वाली लागत को घटाना, जलवायु अनुकूल अच्छे बीज, जो वायरस अटैक का मुकाबला कर सकें।"

उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे कोयंबटूर में एक बैठक बुलाई है जिसमें कपास उत्पादक किसानों के प्रतिनिधि, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, ICAR के जाने-माने सभी वैज्ञानिक, स्वयं डीजी आईसीएआर, कपास उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रीगण राज्य सरकार के अधिकारीगण, कपास उद्योग से जुड़े हुए प्रतिनिधि और कृषि विश्वविद्यालयों के लोग भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख

कृषि मंत्री ने कहा
"हम गंभीर चिंतन कर रहे हैं कि, कपास की उत्पादकता, गुणवत्ता कैसे बढ़ें। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों, तो कृपया करके टोल फ्री नंबर 18001801551 पर अवश्य मुझे भेजें। मैं आपके सुझावों को अत्यंत गंभीरता से लूंगा,और मिलकर कपास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हम रोडमैप बनाएंगे।"

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCoimbatoreCOTTON PRODUCTIONkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhantamil naduखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs