News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

यूपी की योगी सरकार ने राज्य के किसानों के हित में एक फ़ैसला लिया है। राज्य सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना(PM Fasal Bima yojana) का फायदा उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख़ बढ़ा दी है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·05 Aug 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

यूपी की योगी सरकार ने राज्य के किसानों के हित में एक फ़ैसला लिया है। राज्य सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना(PM Fasal Bima yojana) का फायदा उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख़ बढ़ा दी है। किसान अब अपने फसलों को सूखा, बाढ़ या दूसरी आपदाओं से होने वाले नुक़सान की भरपाई के लिए 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स(X) पर दिया है।

राज्य में किसानों की आय में वृद्धि हो इसके लिए योगी सरकार कई सारी योजनाएँ चला रही है।इसी क्रम में किसानों के फसलों के नुक़सान की भरपाई के लिए सरकार पीएम फ़सल बीमा योजना के तहत किसानों का आवेदन ले रही है। जिससे ज़रूरत पड़ने पर किसानों को मुआवजा दिया जा सके। अब इसके लिए किसान 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। यूपी में बड़ी संख्या में किसान ऐसे थे, जो अभी फसल बीमा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्हें देखते हुए राज्य सरकार ने आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया है। जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी फसलों की ख़रीद MSP पर की जाएगी, ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य

फसल नुक़सान की होगी भरपाई
किसान प्राकृतिक आपदाओं जैसे- बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि आदि से अपनी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कोई भी किसान पीएम फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।यह योजना किसानों को फसल बीमा के लिए कम से कम प्रीमियम पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देती है।

ऐसे करें आवेदन
1.किसान अपने पास के बैंक शाखा या लोक सेवा केंद्र में जाकर संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं।
2.जो किसान ख़ुद से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट http://pmfby.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3.योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक की फोटो और भूमि के दस्तावेज आदि होने चाहिए।
4.इस योजना से जुड़े किसी भी सवाल के लिए किसान helpdesk@csc.gov.in पर मेल करके या 14599 पर कॉल करके सवाल पूछ सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cm yogi adityanathkheti kisaniNews PotliPM Fasal Bima yojanauttar pradesh government scheme
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs