News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 5 फरवरी को अपना भारी-भरकम बजट पेश किया, जिसे प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख के बजट में 24 हजार 863 करोड

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Feb 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 5 फरवरी को अपना भारी-भरकम बजट पेश किया, जिसे प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख के बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपये की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वित्तीय वर्ष के बजट को अंत्योदय से सर्वोदय बताया है।

आज के उत्तर प्रदेश के बजट से किसानों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :-

👉सरकार का कहना है कि वर्ष 2017 से 29 जनवरी2024, तक 46 लाख गन्ना किसानों को ₹2.33 लाख करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।

👉प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दिसंबर, 2023 तक 2.62 करोड़ कृषकों के खातों में ₹63,000 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की जा गयी है।

👉इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ₹3000 की मासिक पेंशन की सुविधा भी देगी।

👉उत्तर प्रदेश सरकार अक्टूबर, 2023 तक 37 लाख किसानों को किसान क्रे़डिट कार्ड वितरित करी है।

👉फसल बीमा योजना के अंतर्गत अक्टूबर, 2023 तक 10 लाख कृषकों को ₹831 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान भी किया जा चुका है।

👉डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है, जिससे एक लाख किसानों को सीधा फायदा होगा।वहीं, बुंदेलखंड में एकल रबी फसल की सिंचाई हेतु सीजनल टैरिफ का लाभ एवं अस्थाई विद्युत संयोजन की सुविधा भी प्रदान किया गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs