उत्तर प्रदेश में दलहन का उत्पादन पिछले पांच साल में 36 फीसदी बढ़ा है। शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 में दलहन उत्पादन 23.94 लाख टन था, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 32.53 लाख टन हो गया। वहीं देश को दलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐलान किया कि सरकार मसूर, उड़द और तुअर की 100 फीसदी खरीद करेगी।
उत्तर प्रदेश के जिलों में विकसित किए जाएंगे आदर्श दलहन गाँव
उत्तर प्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है, जिसके अंतर्गत बांदा, महोबा, जालौन, चित्रकूट एवं ललितपुर ज़िलों में आदर्श दलहन गाँव विकसित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीज की व्यवस्था के लिए 14 सीड हब तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से 21000 कुं० बीज उत्पादन किया जायेगा और अरहर के 10500 मिनीकिट्स भी वितरित किये जाएंगे।
सूर्य प्रताप शाही ने दलहनी फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिये सोलर फेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय योजनाओं में सम्मिलित करने का अनुरोध केन्द्रीय कृषि मंत्री से किया जिससे दलहन के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने में किसानों को प्रेरित किया जा सके।
दलहन के उत्पादन में यूपी आत्मनिर्भर
कृषि मंत्री शाही ने आगे बताया कि वर्ष 2027-28 तक प्रदेश अपनी आवश्यकता के अनुरूप दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्य और 14 फसलों के बढ़े हुए MSP की दरों के मद्देनजर प्रदेश के किसानों की तरफ से आभार प्रकट किया।
ये भी देखें -
उत्तर प्रदेश में दलहन का उत्पादन 36 फीसदी बढ़ा, जिलों में विकसित होंगे आदर्श दलहन गांव
उत्तर प्रदेश में दलहन का उत्पादन पिछले पांच साल में 36 फीसदी बढ़ा है। शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
Pooja Rai·22 Jun 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश में दलहन का उत्पादन 36 फीसदी बढ़ा, जिलों में विकसित होंगे आदर्श दलहन गांव

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए
इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें
इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।
