News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग

बिहार के 40 किसानों के लिए "गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि" विषय पर पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 से 14 सितंबर

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·15 Sep 2024· 2 min read

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग

बिहार के 40 किसानों के लिए "गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि" विषय पर पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 10 से 14 सितंबर 2024 तक चला, जिसमें 25 वैज्ञानिकों ने गन्ना खेती और उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण में व्याख्यान के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी गई। किसानों को प्रयोगशाला भ्रमण और रिसर्च एरिया भी दिखाया गया, वैज्ञानिकों द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से आधुनिक गन्ना खेती की तकनीकें समझाई गईं। इन सत्रों का उद्देश्य था कि किसान इन तकनीकी ज्ञान को अपने खेतों में अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

प्रशिक्षण के अंत में किसानों की परीक्षा भी ली गई, जिसमें राकेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे, दुर्गेश कुमार द्वितीय स्थान पर और काशीलाल प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। प्रशिक्षण के बाद किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। गोपालगंज के सतीश तिवारी ने कहा कि गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक की सभी नवीनतम विधियाँ वैज्ञानिकों द्वारा बारीकी से बताई गईं, जिन्हें हम अपनाएँगे और अन्य किसानों को भी बताएँगे। मझवलिया चीनी मिल के अनिल कुमार यादव ने कहा, "मैं शाहजहांपुर की धरती को नमन करता हूँ, जहाँ गन्ना खेती पर इतने शोध कार्य हो रहे हैं। यहाँ जो ज्ञान मिला, वह अंधेरे में प्रकाश के समान है।"

प्रशिक्षण दल का नेतृत्व कर रहे उप कृषि निदेशक, ईख विकास, मोतिहारी के विनय सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारी अपेक्षाओं से कहीं अधिक था, और हम सभी इससे पूर्ण संतुष्ट हैं।

समापन सत्र में प्रभारी अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह ने किसानों का आभार व्यक्त किया और उनसे आग्रह किया कि यहाँ से प्राप्त ज्ञान को अपने प्रदेश के अन्य किसानों के साथ साझा करें। प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि बिहार से 40 किसानों का एक और दल 27 सितंबर को और दूसरा 20 अक्टूबर 2024 को गन्ना शोध परिषद आएगा।

समापन सत्र में परिषद के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार तिवारी, डॉ. एस.पी. यादव, डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, डॉ. जी.एन. गुप्ता, और डॉ. सी.एस. पोसवाल भी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को गन्ना खेती की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने में सफल रहा और किसानों ने इसे सराहा, जिससे वे अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए।
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के किसानों को कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन की दी गई ट्रेनिंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradesh
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs