News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन
एग्री बुलेटिन

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5–7 दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। कई राज्यों में कोल्ड वेव, पाला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं दक्षिण भारत में 8 स

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Jan 2026· 3 min read

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5–7 दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। कई राज्यों में कोल्ड वेव, पाला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं दक्षिण भारत में 8 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश के कई हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा ठंड वाला दिन (Severe Cold Day) दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ठंडे दिन (Cold Day) की स्थिति रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कोल्ड वेव का असर देखा गया। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला जमने की खबर है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

तापमान का हाल
रिपोर्ट के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 0 से 5 डिग्री के बीच रहा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

कोहरे से परेशानी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में भी ऐसा ही हाल रहा। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण तमिलनाडु में 8 से 11 जनवरी के बीच भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। केरल और माहे में 10 जनवरी को तेज बारिश का अनुमान है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cold storage subsidycold wave alertsRAINFALLsnowfallweather newsWinterमौसम का हाल
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs