News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा
एग्री बुलेटिन

उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा

उत्तराखंड सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। अब अगैती किस्म 405 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म 395 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। पिछले साल कीमत क्रमशः 375 और

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Dec 2025· 2 min read

उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा

उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा

उत्तराखंड सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। अब अगैती किस्म 405 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म 395 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। पिछले साल कीमत क्रमशः 375 और 365 रुपये थी। यह निर्णय किसान संगठनों, चीनी मिलों और विभागों से बातचीत के बाद लिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने गन्ने के दाम 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिए हैं। अब अगैती किस्म के गन्ने का दाम 405 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म का दाम 395 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

फैसले का उद्देश्य
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें उनकी उपज का सही और समय पर मूल्य दिलाना है। उन्होंने बताया कि पिछले साल यानी 2024–25 में अगैती गन्ना 375 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य गन्ना 365 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा था।

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी

समय पर भुगतान के निर्देश
यह फैसला किसान संगठनों, चीनी मिलों और संबंधित विभागों से चर्चा के बाद लिया गया है। साथ ही केंद्र सरकार की एफआरपी (Fair and Remunerative Price), उत्तर प्रदेश के मूल्य और राज्य की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो और भुगतान समय पर मिले। उनका कहना है कि यह कदम करीब 3 लाख गन्ना किसानों के लिए राहत लेकर आएगा और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFair and Remunerative Pricekheti kisaniNews Potlisugarcane support price increaseduttarakhandकिसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs