News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा
एग्री बुलेटिन

इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा

गेहूं के प्रमुख उत्‍पादक राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर गेहूं उत्पाद संवर्धन सोसायटी (WPPS) सीईओ सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. यह दूसरा संस्‍करण है, जो 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश की आर्

NP

Pooja Rai·Correspondent·15 Apr 2025· 2 min read

इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा

इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा

गेहूं के प्रमुख उत्‍पादक राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर गेहूं उत्पाद संवर्धन सोसायटी (WPPS) सीईओ सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. यह दूसरा संस्‍करण है, जो 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश की आर्थ‍िक राजधानी इंदौर में आयोजित होगा. आयोजकों को उम्‍मीद है कि सम्‍मेलन में उद्योग जगत के शीर्ष लीडर्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधी और पॉलिसी मेकर्स समेत 400 से ज्‍यादा लोग इसमें शामिल होंगे. सम्‍मेलन का विषय 'गेहूं और गेहूं उत्पाद: सतत विकास और बाजार नेतृत्व के लिए सहयोग' रखा गया है.

‘बिजनेसलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजक संगठन ने मीडिया को जारी किए बयान में बताया कि दो दिन के इस कार्यक्रम में कई विषयों पर विषयगत सत्र तय किए गए है. सत्र में सतत विकास के लिए गेहूं की सप्‍लाईचेन को मजबूत करना, मिलिंग, प्रोस‍ेस‍िंग और उत्पाद नवाचार को आगे बढ़ाना और गेहूं और बेकिंग तकनीकों में AI और IoT का इस्‍तेमाल जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें - यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार पर होगी चर्चा
सम्‍मेलन में जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों, छोटे किसानों के लिए डिजिटल ग्रेन फाइनेंसिंग, फूड प्रोसेसिंग में स्थिरता और स्मार्ट मिलिंग सि‍स्टम पर चर्चा हाेगी. वहीं, सीएसआईआरसीएफटीआरआई की निदेशक श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह की अध्यक्षता में एक समर्पित ‘गेहूं में महिलाएं’ सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि, अनुसंधान और उद्योग जगत की प्रमुख महिला नेता भाग लेंगी. बयान के मुताबिक, सम्मेलन में वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार में मध्य प्रदेश की विशाल संभावनाओं पर बातचीत होगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
indorekheti kisanimadhya pradeshNews Potliकिसान समाचारखेती किसानीगेहूं उत्पाद संवर्धन सोसायटी (WPPS)गेहूं सम्‍मेलन
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs