News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. आलू की खेती की मास्टरक्लास, जय सिंह की 40 साल की खेती का अनुभव
एग्री बुलेटिन

आलू की खेती की मास्टरक्लास, जय सिंह की 40 साल की खेती का अनुभव

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के प्रगतिशील किसान जय सिंह 40 साल से आलू और केले की खेती कर रहे हैं। वे खेत को तीन बार रोटावेटर से तैयार कर गोबर की खाद डालते हैं। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में 12–15 क्वि

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Aug 2025· 3 min read

आलू की खेती की मास्टरक्लास, जय सिंह की 40 साल की खेती का अनुभव

आलू की खेती की मास्टरक्लास, जय सिंह की 40 साल की खेती का अनुभव

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के प्रगतिशील किसान जय सिंह 40 साल से आलू और केले की खेती कर रहे हैं। वे खेत को तीन बार रोटावेटर से तैयार कर गोबर की खाद डालते हैं। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में 12–15 क्विंटल बीज आलू (40–50 ग्राम) लगता है, जिसे उपचार के बाद बोया जाता है। पहली सिंचाई हल्की और बाद में पौधों की छतरी बनने पर पानी दिया जाता है। खाद में NPK, यूरिया, मैग्नीशियम और जिंक का संतुलन उनकी पैदावार को बेहतर बनाता है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के प्रगतिशील किसान जय सिंह पिछले 40 साल से आलू और केले की खेती कर रहे हैं। अपने लंबे अनुभव से उन्होंने ऐसी तकनीकें विकसित की हैं जिनसे आलू की फसल स्वस्थ रहती है और उत्पादन भी अधिक मिलता है। आइए जानते हैं उनकी सफल खेती का राज़।

खेत की तैयारी
जय सिंह पहले केले की फसल काटने के बाद खेत को तीन बार रोटावेटर से जोतते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और वह नरम हो जाती है। इसके बाद वे प्रति एकड़ 500–600 घनफुट गोबर की खाद डालते हैं ताकि मिट्टी उपजाऊ हो सके।

बेड बनाना
फसल को अच्छी नमी और पानी की निकासी मिले, इसके लिए वे ज़मीन से करीब 11 इंच ऊँचे बेड बनाते हैं। इस तरीके से बीज सही जगह जमते हैं और सिंचाई भी आसानी से हो जाती है।

बुवाई का सही समय
जय सिंह ने बुवाई के लिए तीन समय बताया है। पहला समय: 21 से 28 अक्टूबर, दूसरा समय: 28 अक्टूबर से 5 नवंबर और अंतिम समय: 5 से 10 नवंबर । उनका मानना है कि इन तारीखों में बुवाई करने से फसल पर मौसम का कम असर पड़ता है और पौधे अच्छे से बढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें - केले की फसल पर काला सिगाटोका रोग का खतरा, बिहार कृषि विभाग ने किसानों को दी अहम सलाह

बीज का चुनाव और उपचार
वे सलाह देते हैं कि बीज आलू 40–50 ग्राम का होना चाहिए। एक एकड़ के लिए लगभग 12–15 क्विंटल (30,000 आलू) की ज़रूरत पड़ती है। बुवाई से पहले बीजों पर Emesto Prime छिड़का जाता है और फिर Dithane M45 व प्लास्टर ऑफ पेरिस से उपचार किया जाता है। बीजों को छाँव में सुखाकर बोना चाहिए।

सिंचाई की तकनीक
पहली सिंचाई में पानी इतना दिया जाता है कि बेड की ऊँचाई का लगभग एक-तिहाई (35%) हिस्सा गीला हो जाए। 15 दिसंबर के बाद जब पौधों की छतरी (canopy) बनने लगती है, तब नियमित सिंचाई की जाती है ताकि पौधे स्वस्थ रहें और फैल सकें।

खाद डालने की विधि
जय सिंह का खाद डालने का तरीका भी खास है। उन्होंने बताता कि NPK (12:32:16) – 3 बोरी प्रति एकड़, यूरिया – 1 बोरी शुरुआत में और 45 दिन बाद 1 बोरी और मैग्नीशियम व जिंक – 20–20 किलो प्रति एकड़ डालें।

जय सिंह की इन तकनीकों ने उन्हें एक सफल किसान बना दिया है। उनकी मेहनत और अनुभव किसानों के लिए मिसाल हैं, जिससे वे भी बेहतर पैदावार लेकर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आलू की खेती की मास्टरक्लास, जय सिंह की 40 साल की खेती का अनुभव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipotato farminguttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs