News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह
पशुपालन

आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का मानना है कि सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल अपनाने से आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% तक बढ़ सकती है। गुजरात की बनास डेयरी ने गोबर से बायो-CNG और खाद बनाने

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Dec 2025· 2 min read

आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह

आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का मानना है कि सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल अपनाने से आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% तक बढ़ सकती है। गुजरात की बनास डेयरी ने गोबर से बायो-CNG और खाद बनाने वाला मॉडल शुरू किया है, जिससे किसानों को दूध के अलावा गोबर से भी कमाई होगी। अब इस मॉडल को देशभर में लागू करने की तैयारी है, ताकि डेयरी किसानों की आमदनी बढ़े और डेयरी सेक्टर में व्हाइट रेवोल्यूशन 2.0 को बढ़ावा मिले।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर देशभर में डेयरी सेक्टर में सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल अपनाया गया, तो आने वाले 5 सालों में दूध उत्पादक किसानों की आमदनी 20% तक बढ़ सकती है।

डेयरी सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं
अमित शाह ने यह बात गुजरात के बनासकांठा जिले के साणदर गांव में आयोजित कार्यक्रम में कही, जहाँ उन्होंने बनास डेयरी के बायो-CNG प्लांट, खाद कारखाना का उद्घाटन और मिल्क पाउडर फैक्ट्री की नींव रखी। उन्होंने कहा कि अब डेयरी सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब गाय-भैंस के गोबर से बायो-CNG, खाद और दूसरी उत्पादों की बिक्री से किसानों को अतिरिक्त पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल

व्हाइट रेवोल्यूशन 2.0
अमित शाह ने बताया कि पूरे देश के सांसदों और देश की बड़ी सहकारी डेयरियों के चेयरमैन और एमडी जनवरी 2026 में बनास डेयरी आएंगे ताकि इस मॉडल को समझकर पूरे भारत में लागू किया जा सके।शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार डेयरियों को तकनीक और फंड मुहैया करवा रही है, ताकि व्हाइट रेवोल्यूशन 2.0 को सफलता मिल सके।

महिला डेयरी किसानों की सराहना की
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कई डेयरी उत्पादों की मांग है, लेकिन भारत में अभी उनका उत्पादन नहीं होता। अगर हम उन उत्पादों को बनाना शुरू करें तो किसानों की आमदनी और बढ़ सकती है। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने क्षेत्र की महिला डेयरी किसानों की सराहना की और कहा कि उन्होंने बिना किसी आंदोलन के मेहनत और व्यवस्था के जरिये अपनी कमाई सीधे बैंक खाते में पाना सुनिश्चित किया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Amit Shahbanas dairyDairy farmersgujaratNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर
पशुपालन

बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर

NABARD के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत मछली पालन की यूनिट, मछली के बीज तैयार करने वाले सेंटर और हैचरी बनाए जाएंगे। इसके अलावा मछली की खरीद-बिक्री के लिए कलेक्शन और लैंडिंग सेंटर, कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड-चेन की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

Pooja Rai·26 Sep 2026
मछली पालन को बढ़ावा देने वाली नई तकनीक, ICAR ने विकसित किया ‘OVAQUA’
पशुपालन

मछली पालन को बढ़ावा देने वाली नई तकनीक, ICAR ने विकसित किया ‘OVAQUA’

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है और दुनिया के कुल मछली उत्पादन में करीब 8 फीसदी योगदान देता है। मत्स्य क्षेत्र से देश में करीब 3 करोड़ लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।

News Potli·24 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs