Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

आग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार, सीएम सैनी ने दिये निर्देश

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में खेतों में आग लगने की घटनाओं से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है. इस संबंध में मुख्यम

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 अप्रैल 2025· 2 min read

आग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार, सीएम सैनी ने दिये निर्देश

आग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार, सीएम सैनी ने दिये निर्देश

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में खेतों में आग लगने की घटनाओं से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए.

सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे आग से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट लें. उन्होंने किसानों से अपील की है कि प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के सामने आवेदन करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दी जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ न झेलना पड़े.

ये भी पढ़ें - गन्ने की फसल में बढ़ रहा है टॉप बोरर का प्रकोप, जानें रोकथाम के लिए वैज्ञानिक की सलाह

गर्मी बढ़ने से हरियाणा के कई इलाकों में आगजनी की घटनाएं देखी गई हैं. इससे गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. साथ ही पशुओं की भी मौत हुई है. किसानों के इस नुकसान की भरपाई के लिए सीएम सैनी ने ऐलान किया है. चंडीगढ़ में हुई बैठक में उन्होंने इसका फैसला किया और उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए. साथ ही, किसानों को राहत देने और उनके खर्च को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने खाद-बीज देने में मदद देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के हजारों किसानों को फायदा होगा. किसानों ने मुख्यमंत्री और सरकार से राहत की मांग उठाई थी और तुरंत इस पर निर्णय लेने की मांग की थी.

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min