News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अरहर दाल की MSP पर खरीद में तेजी, बफर स्टॉक में कमी को पूरा करेगी सरकार
एग्री बुलेटिन

अरहर दाल की MSP पर खरीद में तेजी, बफर स्टॉक में कमी को पूरा करेगी सरकार

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट आई है। सरकार ने अरहर दाल समेत अन्य दालों की खरीद बढ़ाने का फैसला लिया है। इस समय अरहर दाल का मौजूदा स्टॉक 35 हजार मैट्रिक टन है, जबकि यह 10 लाख मैट्रिक टन होना च

NP

Thamir·Correspondent·17 Feb 2025· 2 min read

अरहर दाल की MSP पर खरीद में तेजी, बफर स्टॉक में कमी को पूरा करेगी सरकार

अरहर दाल की MSP पर खरीद में तेजी, बफर स्टॉक में कमी को पूरा करेगी सरकार

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट आई है। सरकार ने अरहर दाल समेत अन्य दालों की खरीद बढ़ाने का फैसला लिया है। इस समय अरहर दाल का मौजूदा स्टॉक 35 हजार मैट्रिक टन है, जबकि यह 10 लाख मैट्रिक टन होना चाहिए था। इसके अलावा मूंग, मसूर और चना दाल के स्टॉक में भी काफी कमी आई है।

ये भी पढ़ें - छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 2024-25 के लिए सरकार ने 13.2 लाख मैट्रिक टन दाल खरीदने की मंजूरी दी है, वहीं दालों के लिए नामित खरीद एजेंसियां, नेफेड और एनसीसीएफ, बफर स्टॉक को फिर से भरने के लिए खरीद में तेजी लाने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा, अरहर दाल की मांग को देखते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख राज्यों में खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक का नहीं IPM का इस्तेमाल करें, कम लागत में अच्छी पैदावार होगी

पिछले दो वर्षों में कम उत्पादन के कारण तुअर दाल की कीमतें एमएसपी से लगभग 30% अधिक हो गई थीं। इस कारण सरकार ने दालों की खरीद पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अब मंडी में अरहरदाल की कीमतें 7,550 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी ( पर आ गई हैं।

अब केंद्र सरकार दालों की स्टॉक को पूरी करने के लिए दालों की खरीद में तेजी ला रही है, ताकि दालों की कमी को पूरा किया जा सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— अरहर दाल की MSP पर खरीद में तेजी, बफर स्टॉक में कमी को पूरा करेगी सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Arhar daldalkheti kisaniNews Potli
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs