Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव
एग्री बुलेटिन

अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव

अमरूद की बागवानी में लगने वाले रोगों से बचाव के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा ने रोगों से बचाव के उपाय बताए। इस तरह अमरूद की बागवानी कर रहे किसान अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बच

NP

Thamir· Correspondent

5 फ़रवरी 2025· 2 min read

guavaguava diseaseguava farming
अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव

अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव

अमरूद की बागवानी में लगने वाले रोगों से बचाव के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा ने रोगों से बचाव के उपाय बताए। इस तरह अमरूद की बागवानी कर रहे किसान अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचा सकते हैं।

अमरूद की फसल के लिए सलाह

अमरूद में आवश्यकता आधारित सिंचाई के माध्यम से मिट्टी में उचित नमी बनाए रखें। कलम के नीचे से निकल रहे नए कल्ले को तोड़ते रहें। वृक्ष के थाले को खरपतवार-मुक्त रखें। यदि ड्रिप प्रणाली से उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है, तो पानी में घुलनशील उर्वरकों को 7 दिनों के अंतराल पर प्रयोग करें। इस स्तर पर फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पोटेशियम का प्रयोग महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

अमरूद का छाल खाने वाला कीट का प्रबंधन

छाल खाने वाला इल्ली अमरूद का प्रमुख कीट है। इस कीट की उपस्थिति शाखाओं पर लंबाई में टेढ़े-मेढ़े फीते जैसे जाले और तने पर गैलरी देखकर सुनिश्चित की जा सकती है। जाला हटाने पर अक्सर तने में छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं, जिनके अंदर इस कीट की सूंड़ी रहती है और तने को क्षति करती है। अधिक संख्या में कीटों के प्रकोप से प्रभावित शाखा की भोजन आपूर्ति बाधित हो जाती है और यह सूखकर मर जाती है। इस कीट का प्रकोप दिसम्बर से मार्च माह के मध्य अधिक होता है। सूंड़ी का आकार 4 से.मी. तक होता है और इसका रंग भूरा होता है।

ये भी पढ़ें - भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

प्रबंधन

अंदर उपस्थित अधिक सघन बागवानी से बचें और बाग में सफाई रखें।

कीट की उपस्थिति देखने पर छेद के कीट को मारें।

अमरूद के उकठा / क्षय रोग का प्रबंधन

ये रोग जड़ ग्रंथि सूत्रकृमि और फफूंद द्वारा उत्पन्न होता है। संक्रमित पेड़ भले ही जीवित बने रहें, लेकिन इनकी उत्पादकता बहुत कम होती है। इस रोग के नियंत्रण हेतु पौधों के थाले की मिट्टी में प्रति वर्ग मीटर 200 ग्राम नीम की खली या 500 ग्राम वर्मी कम्पोस्ट के साथ जैविक जीव नाशी (ट्राइकोडर्मा हारजियनम या टी. विरीडी या बेसिलस प्रजाति या स्यूडोमोनास प्रजाति) 25 ग्राम मिट्टी में मिलाना चाहिए। बाग में सूत्रकृमि-ग्राही अन्य फसलें नहीं उगानी चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— अमरूद के पौधों में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए ICAR ने दिया सुझाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs