Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृषि मंत्री चौहान
एग्री बुलेटिन

अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से देश में ही बने उत्पादों की खरीद करने की अपील की। प्रधानमंत्र

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृषि मंत्री चौहान

अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से देश में ही बने उत्पादों की खरीद करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण के अवसर पर देशवासियों से स्वेदशी उत्पाद खरीदने की अपील की थी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज दोबारा से प्रधानमंत्री और सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए अपील को दोहराया और वक्तव्य के जरिए कहा कि-

“प्रिय बहनों और भाइयों–भांजे और भांजियों, अपने लिए तो सब जीते हैं, कीट-पतंगे भी, पशु-पक्षी भी जीते हैं। अपने लिए जिए तो क्या जिए... तू जी के ए दिल अपने देश के लिए। देश के लिए जीना कल माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमें सिखाया है। कल उन्होंने अपील की, हम अपने घर में लगने वाला हर सामान, कोई भी वस्तु जिसकी हमारे घर पर ज़रूरत है, वो अपने देश में बनी हुई ही खरीदें।"

कृषि मंत्री ने लोगों से अपील की कि वही उत्पाद खरीदें- जो अपने गांव में बनते हो, पास के शहर में बनते हो, अपने जिले में बनते हो, प्रदेश में बनते हो, अपने देश में बनते हो। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। आज हम चौथे स्थान पर हैं, जल्द ही हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। हमारा देश 144 करोड़ की आबादी वाला बड़ा बाज़ार है। अगर हम ठान लें कि हमारे देश में बनी चीजें ही खरीदेंगे और उन्हीं का उपयोग करेंगे, तो चाहे हमारे किसान हों, छोटे-छोटे निर्माता हों, स्वयं सहायता समूह हों, आस-पास सामान बनाने वाले भाई-बहन हों उनकी आमदनी बढ़ेगी। उनकी आमदनी बढ़ेगी तो हमारी अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृषि मंत्री चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs