News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अंग्रेजी दवाओं की छुट्टी करेगा छांछ से बना ये Bio Pesticides, बनाने का तरीका समझिए...
एग्री बुलेटिन

अंग्रेजी दवाओं की छुट्टी करेगा छांछ से बना ये Bio Pesticides, बनाने का तरीका समझिए...

खेती में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लगातार बढ़ते प्रयोग से उत्पादन बढ़े या न बढ़े, उत्पाद की गुणवत्ता जरूर खराब हो रही है। इसके कई अन्य बुरे परिणाम भी हैं जैसे मिट्टी के स्वास्थ्य पर बुरा असर, पर्

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Apr 2025· 3 min read

अंग्रेजी दवाओं की छुट्टी करेगा छांछ से बना ये Bio Pesticides, बनाने का तरीका समझिए...

अंग्रेजी दवाओं की छुट्टी करेगा छांछ से बना ये Bio Pesticides, बनाने का तरीका समझिए...

खेती में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लगातार बढ़ते प्रयोग से उत्पादन बढ़े या न बढ़े, उत्पाद की गुणवत्ता जरूर खराब हो रही है। इसके कई अन्य बुरे परिणाम भी हैं जैसे मिट्टी के स्वास्थ्य पर बुरा असर, पर्यावरण को नुकसान आदि।इसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें भी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता भी दे रही है। इसके साथ ही देश में कई किसान ऐसे भी हैं जो बड़े पैमाने पर प्राकृतिक और जैविक खेती कर रहे हैं और अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। उन्हीं किसानों में से एक हैं जोधपुर के मथानिया गांव के प्रगतिशील किसान रतनलाल डागा, जो 60 एकड़ में जैविक खेती करते हैं।

किसान रतनलाल डागा ने अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का इस्तेमाल बंद कर दिया और अब वो केवल प्राकृतिक तरीके से ही खेती करते हैं। वो अपने रतनलाल डागा फार्म पर ही खुद से खाद, कीटनाशक और माइक्रो न्यूट्रिएंट बनाते हैं।
वो दही से खाद और छाछ से कीटनाशक तैयार करते हैं। दही में मौजूद बैक्टीरिया कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं, जिससे पौधों के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। छाछ में पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं और ये कुछ कीटों को भी दूर भगाता है।

ये भी पढ़ें - क्या है Sachet App? पीएम मोदी ने मन की बात में क्यों किया इसका जिक्र… जानें किसानों के लिए कितना उपयोगी है यह ऐप?

जैविक कीटनाशक बनाने के लिए क्या चाहिए?
नीम की पत्तियाँ, सजहन की पत्तियां, ग्वारा पाठा की पत्तियां, आक की पत्तियां, धतूरा की पत्तियां, आंवला की पत्तियां, करंज की पत्तियां , एलोवेरा की पत्तियां और सीताफल की पत्तियां ।

रस चूसक कीट के लिए दवा
नीम की पत्तियां, धतूरा की पत्तियां, सीताफल की पत्तियां, करंज की पत्तियां, बोगनबेलियां की पत्तियां और सोनामुखी की पत्तियां। पत्तियों को पानी में मिलाकर उनका रस निकालें या फिर सोनामुखी और नीम आदि की पत्तियों को गोमूत्र में भिगोकर उनका अर्क निकालें।
जिसके बाद 200 लीटर पानी में 2 किलो पत्तियों का रस मिलाकर एक एकड़ में छिड़काव करें दही से पोषक तत्व बनाने की प्रक्रिया दही को 10-12 दिन तांबे के बर्तन में रखें रोज एक बार डंडे से हिलाएं दही के ऊपर जमी हरी परत को हटा दें 6 लीटर प्रति एकड़ में छिड़काव करें फसल में कॉपर की कमी पूरी होगी।

इल्ली मारने के लिए
नीम, अदरक, लहसुन, मिर्ची के रस को खट्टी छांछ में मिलाकर छिड़काव करें।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— अंग्रेजी दवाओं की छुट्टी करेगा छांछ से बना ये Bio Pesticides, बनाने का तरीका समझिए...

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsbio pesticideskheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs