Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

रमेश चंद की किसानों से अपील, बिना MSP वाली फसलों में है ज्यादा कमाई

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने किसानों से कहा कि वे सिर्फ़ MSP वाली फसलों पर निर्भर न रहें और ऐसी फसलें उगाएँ जिनकी बाजार में अधिक मांग है। उनका कहना है कि MSP वाली फसलों की वृद्धि दर कम है, जबकि बिना

NP

Pooja Rai· Correspondent

10 दिसंबर 2025· 2 min read

रमेश चंद की किसानों से अपील, बिना MSP वाली फसलों में है ज्यादा कमाई

रमेश चंद की किसानों से अपील, बिना MSP वाली फसलों में है ज्यादा कमाई

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने किसानों से कहा कि वे सिर्फ़ MSP वाली फसलों पर निर्भर न रहें और ऐसी फसलें उगाएँ जिनकी बाजार में अधिक मांग है। उनका कहना है कि MSP वाली फसलों की वृद्धि दर कम है, जबकि बिना MSP वाली फसलें तेजी से बढ़ रही हैं और उनसे अधिक कमाई हो सकती है। उन्होंने जोर दिया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और पूरी वैल्यू चेन से जोड़ना जरूरी है, ताकि खेती लाभकारी बने और किसान मजबूत हों।

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने किसानों से अपील की है कि वे सिर्फ़ सरकारी MSP वाली फसलों पर निर्भर न रहें, बल्कि उन फसलों की खेती भी अपनाएँ जिन पर MSP नहीं मिलता। उनका कहना है कि अगर किसान फसलें बदलेंगे और बाजार की मांग के हिसाब से खेती करेंगे, तो देश आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

कृषि विकास दर औसतन 4.6%
वे एक कृषि सम्मेलन में बोल रहे थे, जहाँ उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में MSP वाली फसलें केवल 1.8% की दर से बढ़ी हैं, जबकि MSP के बिना वाली फसलें 4% की दर से बढ़ी हैं। भारत की कृषि विकास दर औसतन 4.6% है, लेकिन देश में मांग सिर्फ़ 2% बढ़ रही है। इससे उत्पादन अधिक हो रहा है, और सवाल उठता है कि अतिरिक्त फसल का क्या किया जाए।

ये भी पढ़ें - जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम

14 खरीफ और 6 रबी फसलों का MSP घोषित
सरकार हर साल 14 खरीफ और 6 रबी फसलों का MSP घोषित करती है। रमेश चंद का कहना है कि देश में एक ऐसी उपभोक्ता श्रेणी बढ़ रही है जिनके पास अच्छी खरीद क्षमता है। अगर किसान उनकी पसंद की फसलें उगाएँगे तो उन्हें ज्यादा कमाई होगी। लेकिन इसके लिए बीज से लेकर बाजार तक पूरी वैल्यू चेन मजबूत करनी होगी।

किसानों को नीतियों के केंद्र में रखना होगा
उन्होंने कहा कि दुनिया में अब कृषि की योजना "फूड सिस्टम" के रूप में बनाई जा रही है। अर्थात् खेती, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और वितरण सबको जोड़कर। इससे किसानों की आमदनी बढ़ती है।भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और सही नीतिगत समर्थन मिले। साथ ही, किसानों को नीतियों के केंद्र में रखना होगा ताकि उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुसार फैसले लिए जा सकें।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min