Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र , कर्नाटक में अलग से केंद्र खोलने का काम करेगी सरकार

मसूर के दाम कम नहीं होने देने हेतु उपाय किये गये। अरहर, मसूर, उड़द की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी सरकार। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल बनाया, पहले ब्लाक इकाई थी, अब गांव को इकाई बनाया ह

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 मार्च 2025· 3 min read

बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र , कर्नाटक में अलग से केंद्र खोलने का काम करेगी सरकार

बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र , कर्नाटक में अलग से केंद्र खोलने का काम करेगी सरकार

मसूर के दाम कम नहीं होने देने हेतु उपाय किये गये। अरहर, मसूर, उड़द की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी सरकार। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल बनाया, पहले ब्लाक इकाई थी, अब गांव को इकाई बनाया है। स्थानीय आपदा का प्रावधान पहले नहीं था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे जोड़ा जिससे किसानों को फायदा हुआ। पहले क्षति आंकलन परंपरागत तरीके से होता था, अब सैटेलाइट आदि अत्याधुनिक प्रक्रिया अपनाई है। क्लेम देने में देरी पर बीमा कंपनियों द्वारा 12 प्रतिशत ब्याज देने का प्रावधान प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किया है। ये जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में दी।

लोकसभा में चर्चा के दौरान बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र के संबंध में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी भ्रम फैलाने का काम नहीं करें। बेगूसराय में ही मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा, कर्नाटक में हम अलग से केंद्र खोलने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बजट में पीएम धनधान्य योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि एक लाख करोड़ रु. के एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड की स्कीम से 51783 करोड़ रु. की स्वीकृति दी गई है। सरकार का किसान और विज्ञान को जोड़ने पर जोर है, लैब टू लैंड के लिए श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पहल की है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बजट में पीएम धनधान्य योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें - देश में 10 हजार नए FPO, किसानों के आनलाइन व्यापार के लिए e-NAM की व्यवस्था

किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा
कृषि मंत्री ने कहा कि मैंने कृषि मंत्रालय संभालने के बाद लाल किले की प्राचीर से हुए सारे भाषण सुने. दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री किसानों के प्रति कम संवेदनशील रहे। किसान अन्नदाता, किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा के समान, यह बीजेपी का दृष्टिकोण है। बीजेपी-एनडीए की सरकार में किसानों-कृषि के लिए बजट ऐतिहासिक बढ़ाया गया। कांग्रेस सरकार के समय कृषि के लिए बहुत कम बजट रहा। लेकिन विजनरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चमत्कारिक काम हो रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद।

भारत आज विश्व बंधु है, कल विश्व गुरू बनेगा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार कृषि-किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसान खेती की आत्मा है, जीवनदाता-अन्नदाता है, विकसित भारत के लिए समृद्ध खेती हमारा लक्ष्य है। आज भारत अपनी घरेलू जरूरतों के साथ ही दुनिया की खाद्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति करता है। सारी दुनिया को परिवार मानने वाले हमारे भारत को हम दुनिया का फूड बास्केट बनाएंगे। चुनौतियों का मुकाबला- समाधान करने के लिए हमने विशेष योजनाएं बनाई है और पहले से ही इन पर ध्यान केंद्रित है। सरकार ने तिलहन पर राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है। सरकार उच्च उपज जलवायु अनुकूल बीज किस्में बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य कृषि निर्यात को बढ़ाना है व विस्तार करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। चौहान ने बताया कि क्लीन प्लांट प्रोग्राम भी चलाया है, कृषि में विविधीकरण करने पर हम लगातार ध्यान दे रहे हैं। भारत आज विश्व बंधु है, कल विश्व गुरू बनेगा, भारत विकसित बनेगा जिसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min